फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Threw acid on three cousins

तीन चचेरी बहनों पर फेंका तेजाब

Sun, 06 Nov 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 06 Nov 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Threw acid on three cousins
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
गंगापार के बहरिया इलाके में शनिवार रात खेत से घर लौट रही तीन चचेरी बहनों पर तेजाब फेंका गया। नहर पुलिया पर मौजूद बाइक सवार दो नकाबपोश युवक हमले के बाद भाग गए। तेजाब हमले में झुलसी लड़कियों की चीख सुनकर जुटे परिजन और ग्रामीण उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे आईजी ने हमलावरों की गिरफ्तारी को टीम बना दी।
विज्ञापन


रामगढ़ कोठारी गांव निवासी शिक्षक श्यामलो दत्त मिश्र की बेटी रेखा (22) शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे अपनी चचेरी बहनों राधा (23) तथा श्रेया (15) पुत्री श्रीकांत मिश्रा के साथ शौच के बाद घर की तरफ लौट रही थी। वे तीनों नहर पुलिया पर पहुंचीं तो वहां पल्सर बाइक पर दो नकाबपोश व्यक्ति मौजूद थे। पीछे बैठे नकाबपोश ने अचानक बोतल से रेखा की तरफ तेजाब फेंका। रेखा के साथ ही राधा और श्रेया के भी शरीर पर तेजाब के छींटे पड़े। हमले के बाद दोनों नकाबपोश बाइक पर फरार हो गए। लड़कियां चीखते हुए घर की तरफ भागीं तो गांववाले जुट गए।

विज्ञापन


पड़ोसियों की मदद से परिजन उन तीनों को स्थानीय चिकित्सालय ले गए लेकिन तेजाब हमले का मामला देख डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए। फिर तीनों लड़कियों को शहर में एसआरएन अस्पताल लाया गया। चचेरी बहनों में राधा गंभीर झुलसी थी। उधर, तेजाब हमले की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस, सीओ, एसपी गंगापार के अलावा आईजी जोन डॉ. केएस प्रताप कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से भी बात की। एसपी गंगापार को पुलिस टीम बनाकर हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया। परिवार के लोग हमलावरों के बारे में पुलिस को कुछ बता नहीं सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed