फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three murders, Dahla district within 24 hours

24 घंटे के भीतर तीन हत्याएं, दहला जिला

Mon, 19 Nov 2018 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Mon, 19 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
Three murders, Dahla district within 24 hours
डेमो - फोटो : डेमो
24 घंटे के भीतर हुई तीन हत्याओं से जिला दहल उठा। झूंसी में दोहरे हत्याकांड के आरोपी को घर के सामने गोली मार दी गई तो कर्मा में पूर्व प्रधान के बेटे को मार डाला गया। इससे पहले शनिवार रात सोरांव के दौरा गांव में किसान को गोलियों से भून दिया गया। तीनों मामलों में खबर लिखे जाने तक कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन


घूरपुर के करमा पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर पूर्व प्रधान के बेटे विनय कुमार पटेल(32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रोज की तरह वह रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर जा रहा था। तभी बाइक से हेलमेट लगाए हुए हमलावर आया और उसके सिर में गोली मारकर गौहनिया की तरफ भाग गया। एसआरएन अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर पर करमा बाजार में आक्रोशित लोगों की पुलिस से झड़प भी हुई। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे दशहरे के दिन हुआ विवाद कारण बताया जा रहाहै।
विज्ञापन


शेरडीह गांव में रविवार शाम पट्टीदार के घर बाहर खड़े वीरेंद्र उर्फ करिया(28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह चचेरे भाई के साथ खड़ा था, तभी पल्सरसवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक दो साल पहले नैनी जेल गेट के बाहर शेरडीह ग्रामसभा की वर्तमान महिला प्रधान सरस्वती देवी के बेटे ज्ञानचंद्र यादव उर्फ वकील समेत दो लोगों की हत्या के मामले में नामजद था। 10 महीने पहले वह जमानत पर जेल से छूटा था। हत्या से गांव में भारी तनाव है। देर रात तक लिखापढ़ी नहीं की गई थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


सोरांव के दौरा गांव में खेत से लौट रहे किसान शिवनारायण पटेल(80) को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। वह शनिवार रात खेत से लौट रहे थे तभी बदमाशों ने घेरकर उन पर गोलियां बरसाईं। जाते वक्त बादमाशों ने पानी का पाइप भी तोड़ दिया। खेत में पानी की आपूर्ति बन्द होने पर मृतक के परिजन घर लौटने लगे तो खेत में शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। बेटे राजेश पटेल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना हे कि घरवाले भी हत्या की वजह नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed