फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three crooks arrested for looting in the city

शहर में लूटपाट करने वाले तीन बदमाश बंदी

Mon, 15 Aug 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 15 Aug 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Three crooks arrested for looting in the city
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
क्राइम ब्रांच ने शहर में लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना शानू फ्रैक्चर उर्फ खच्चर समेत तीन बदमाशों को असलहों समेत गिरफ्तार कर लिया है। उन तीनों ने 15 दिन पहले बैरहना स्थित पेट्रोल पंप से नगदी लूटने और उससे कुछ रोज पहले हिंदू हॉस्टल चौराहे पर व्यापारी नेता और उनके साथी को घायलकर मोबाइल, पैसे, सोने की चेन लूटने का जुर्म कुबूला है। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई रकम का हिस्सा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी जेपी राय शनिवार रात हमराही उपनिरीक्षक नागेश सिंह, एचसीपी जीतेंद्र पाल सिंह, अवधेंद्र तिवारी, पवन सिंह, रविसेन सिंह, अभय सिंह, अवनीश के साथ कीडगंज के तिकोनिया चौराहा पर थे तभी एक्टिवा स्कूटी पर जा रहे तीन बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों तुलरामबाग के अरविंद सोनकर, दरियाबाद खटिकाना मुहल्ले के रवि सोनकर उर्फ मिथुन और करेली इलाके में मुन्ना मस्जिद के पास रहने वाले शानू फ्रैक्चर उर्फ खच्चर की तलाशी में तीन तमंचे, कई कारतूस, लूटा गया मोबाइल फोन और 16 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन


इन बदमाशों ने कुबूला कि पचीस रोज पहले हिंदू हॉस्टल चौराहे पर बाइक सवार व्यापारी नेता और उनके मित्र अनिल कुमार को बाइक से धक्का देकर मोबाइल फोन, 12 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली थी। अनिल लहूलुहान हो गए थे। इसके बाद 29 जुलाई की रात बैरहना स्थित पेट्रोल पंप में घुसकर मुनीम और सेल्समैन को तमंचा सटाकर 53 हजार रुपये लूट लिए थे। उस रोज ये तीनों बदमाश पल्सर पर थे जबकि दरियाबाद का गोलू सोनकर स्कूटी पर था। इन बदमाशों को उम्मीद थी कि पेट्रोल पंप में पांच लाख रुपये से ज्यादा मिलेगा इसलिए कई रोज रेकी के बाद वारदात की थी। पेट्रोल पंप में लूट के लिए गोलू सोनकर ने रेकी के साथ योजना बनाई थी। तीन पकड़े गए लेकिन गोलू अभी पकड़ में नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच प्रभारी जेपी राय ने बताया कि इन्हीं बदमाशों ने 28 मार्च की सुबह बाई का बाग में इलाहाबाद बैंक के सामने शराब कारोबारी विजय जायसवाल से तमंचा सटाकर 12 लाख रुपये लूटने की कोशिश की थी मगर नाकाम रहने पर उसके सिर पर हमलाकर भाग निकले थे। गिरफ्तार बदमाशों में शानू फ्रैक्टर पर 12 आपराधिक मुकदमे हैं। वह कई साल जेल में रहने के बाद तीन महीने पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था। लूट के दौरान घातक प्रहार कर अपने शिकार के हाथ-पैर या सिर की हड्डी तोड़ने के कारण उसका नाम शानू फ्रैक्चर पड़ गया था। 

शिवकुटी पुलिस ने भी कर्जन पुल पर 19 जून को तमंचा सटाकर पल्सर बाइक, नगदी, मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी गई बाइक बरामद की है। इस गिरोह का सरगना दूसरे मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।


एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि 19 जून की रात कर्जन पुल पर शांतिपुरम फाफामऊ निवासी राजनारायण सिंह को तमंचा सटाकर बदमाशों ने पल्सर मोटरसाइकिल, नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया था। थानाध्यक्ष शिवकुटी अरविंद त्रिवेदी ने मुखबिरों का जाल फैलाकर बदमाशों का पता लगा लिया। शनिवार रात तेलियरगंज के पास शिवकुटी पुलिस ने स्पलेंडर और पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों सत्येंद्र यादव उर्फ संतोष यादव निवासी गद्दोपुर सोरांव तथा प्रफुल्ल सिंह उर्फ प्रिंस निवासी उगापुर थाना फूलपुर के पासएक तमंचा और दो कारतूस भी मिले। पूछताछ में पता चला कि गिरोह  सरगना अनीस अहमद एक अपहरणकांड में दो अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उसने लूटा गया मोबाइल गंगा नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed