{"_id":"590257b54f1c1bbc62c0cef8","slug":"threatened-the-examiner-to-prevent-duplication","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल से रोकने पर परीक्षक को धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकल से रोकने पर परीक्षक को धमकाया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 28 Apr 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुख्य कैम्पस में आयोजित एलएलबी की परीक्षा में बृहस्पतिवार को भी जमकर हंगामा हुआ। नकल करने से रोकने पर एक छात्र ने परीक्षक का धमकाया और बदलसूली भी की। मामले को गंभीरता लेते हुए परीक्षा नियंत्रक ने कुलपति को प्रस्ताव भेजा है कि दोषी छात्र की पिछली डग्री भी वापस ले ली जाए। विश्वविद्यालय और सीएमपी डिग्री कॉलेज में नकल करते कुल 31 छात्रों को पकड़ा गया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, एडीसी और सीएमपी डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में एलएलबी द़्वतीय सेमेस्टर की परीक्षा थी। परीक्षा के साथ नकल भी शुरू हो गई। इविवि के मुख्य कैम्पस स्थित मध्य कालीन इतिहास विभाग में परीक्षक ने जब छात्रों को नकल से रोका तो एक छात्र ने परीक्षक को धमकाते हुए उनके साथ बदसलूकी की। इस बीच सचल दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। नकल से रोके जाने पर कुछ छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हंगामे के बीच जैसे-तैसे परीक्षा संपन्न कराई गई। इविवि के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. हर्ष कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 10 और सीएमपी डिग्री कॉलेज में 21 छात्र नकल करते हुए पकड़े गए। परीक्षक से बदसलूकी करने वाले छात्र दीपक कुमार पांडेय के खिलाफ परीक्षा नियंत्रक ने संस्तुति की है कि दोषी छात्र को पूर्व में दी गई डिग्री वापस ली जाए। ऐसे में एकेडेमिक काउंसिल की आगामी बैठक में संबंधित छात्र के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।