फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thirty-year-old woman, including her son, was strangled to death

सोरांव में मासूम बेटे समेत महिला की गला घोटकर हत्या

Mon, 02 Apr 2018 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 02 Apr 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
Thirty-year-old woman, including her son, was strangled to death
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
गंगापार में तीन दिन पूर्व युवक को चारपाई से बांधकर जला देने की घटना अभी लोगों के जेहन से उतरी भी नहीं थी कि रविवार को एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई। सोरांव के कल्याणशाह का पूरा गांव में महिला और उसके मासूम बेटे की गला घोटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर आईजी, एसएसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। पति ने महिला के पूर्व प्रेमी को नामजद करते हुए उसके अज्ञात साथियों पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


सुभाष पटेल मऊआइमा थाना क्षेत्र के सकरामऊ गांव का रहने वाला है। हिमांशु (4) उसके तीन बच्चों में सबसे छोटा था। काजल और शिवांशु दो अन्य बच्चे हैं। सुभाष ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह रोज की तरह काम पर गया था। शाम करीब पांच बजे पत्नी शीला (26) बेटे हिमांशु को लेकर घर से निकली। बेटी काजल को बताया कि वह गेहूं की कटाई के लिए मां को बुलाने चफरी गांव अपने मायके जा रही है। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटी। रात करीब 8.30 बजे सुभाष घर पहुंचा तो बच्चों ने बताया कि मां हिमांशु को लेकर नानी के घर गई है। बकौल सुभाष, वह रातभर खोजबीन करता रहा लेकिन दोनों का पता नहीं चला।
विज्ञापन


रविवार सुबह सोरांव के कल्याणशाह का पूरा गांव मेें जवाहरलाल यादव के घर की महिलाएं गेहूं काटने पहुंचीं थी तभी उन्होंने खेत में एक महिला और एक बच्चे का शव पड़ा देखा। वे चीखते हुए भागीं तो लोग जुट गए। खबर फैली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर सोरांव पुलिस पहुंची। सुभाष ने पुलिस को बताया कि करीब छह बजे उसे भी जानकारी मिली। उसने मौके पर जाकर देखा तो शव शीला और हिमांशु के थे। जानकारी पर आईजी रमित शर्मा, एसएसपी आकाश कुलहरि, एसपी गंगापार सुनील कुमार सिंह समेत अन्य अफसर पहुंच गए। मौके पर डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि अनुमान लगाया जा रहा है कि गला घोटकर दोनों की हत्या की गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि मृतका के पति सुभाष ने गांव में ही रहने वाले हवलदार यादव व उसके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद मामला आशनाई से जुड़े होने की बात सामने आई है। हालांकि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच-पड़ताल में जुटी है।


प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि गला घोटकर महिला और बच्चे की हत्या की गई। महिला के पति की तहरीर पर पूर्व प्रेमी समेत उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
- सुनील कुमार सिंह, एसपी गंगापार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed