{"_id":"577ac62a4f1c1b6f0c7fa6e8","slug":"the-woman-killed-in-fights","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद-बेटी के झगड़े में गई महिला की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दामाद-बेटी के झगड़े में गई महिला की जान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 05 Jul 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट इलाके के राजापुर में ग्यारह दिन पहले दामाद और बेटी के बीच झगड़े में बीचबचाव करने के दौरान धक्का लगने पर गंभीर रूप से घायल लीलावती (50) की सोमवार को सरकारी अस्पताल से निजी हॉस्पिटल ले जाते वक्त सांस थम गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में कोई एफआईआर नहीं दर्ज कराई गई है।
राजापुर में रहने वाले कोटेदार सुरेशचंद्र केसरवानी ने बेटी मौसमी का ब्याह कौशाम्बी में किया है। पिछले दिनों मौसमी मायके आई थी। 23 जून को दामाद ताराचंद्र भी 23 जून को आ गया था। उसी दिन मौसमी और उसके पति ताराचंद्र के बीच झगड़ा होने लगा। लीलावती ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उन्हें धक्का लग गया। गिरने से उन्हें चोट पहुंची। लीलावती को पहले निजी अस्पताल फिर कॉल्विन ले जाया गया। ग्यारह दिन तक इलाज में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार सुबह लीलावती को कॉल्विन से परिजन निजी हॉस्पिटल ले जा रहे थे लेकिन उनकी सांस रास्ते में ही थम गईं। कैट थाने की पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा।