फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The woman became pregnant, then married Mukra

युवती गर्भवती हुई तो शादी से करने से मुकरा

Sat, 09 May 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 09 May 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
करछना। करछना में एक युवक शादी का झांसा देकर दलित युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो उसने शादी से इंकार कर दिया। युवक ने दूसरी जगह शादी तय कर ली तो युवती के परिजन करछना थाने पहुंच गए। 24 घंटे सुलह की कोशिशें होती रहीं। बात न बनने पर युवक के खिलाफ दुराचार और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप करछना के दाधी गांव के अर्जुन सोनकर पर लगा है। उसका क्षेत्र के एक मजदूर की बेटी से करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था। वह शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई तो उसने मिलना जुलना बंद कर दिया।
विज्ञापन


 वह उस पर गर्भपात का दबाव भी बनाने लगा। युवती राजी नहीं हुई तो उसने संबंध तोड़ लिए और कहीं और शादी तय कर ली। युवक भी मजदूरी करता है। युवती ने भी घर से निकलना बंद कर दिया। परिजन शादी की कोशिश करते रहे लेकिन युवक इसके लिए राजी नहीं हुआ। सात माह की गर्भवती युवती को जब कोई रास्ता नजर नहीं आया तो वह सीधे थाने पहुंच गई। समझौता न होेने पर शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई। युवती को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed