{"_id":"7fe80c75598f1c853978e31baee24e0b","slug":"the-truck-entered-the-bike-the-11th-of-the-death-of-two-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में घुसी बाइक, 11वीं के दो छात्रों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में घुसी बाइक, 11वीं के दो छात्रों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 31 Jan 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
नैनी (इलाहाबाद)। रफ्तार के चक्कर में 11वीं के दो छात्रों की शुक्रवार दोपहर नैनी में सड़वा के समीप मिर्जापुर हाइवे पर हुए हादसे में जान चली गई। 17 वर्षीय दोनों छात्र तेज रफ्तार से बाइक से जा रहे थे तभी सामने से छोटा मालवाहक वाहन आ गया। बचने के चक्कर में बाइक सड़क पर पहले से खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई तो दूसरे ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा। बाइक सवार युवकों ने न तो हेलमेट पहन रखा था, न ही उनके पास बाइक चलाने का लाइसेंस था। हादसे की खबर मिलते ही दोनों के घरों में कोहराम मच गया।
कोतवाली नैनी स्थित विकास रोड, गुरुनानक नगर निवासी छन्ना लाल सिंह का पुत्र शिवम सिंह (17) तथा चक हीरानंद के अनिल शुक्ला का पुत्र अभिषेक शुक्ला उर्फ सूरज (17) शुक्रवार दोपहर तकरीबन एक बजे बाइक से रामपुर की ओर जा रहे थे। बाइक शिवम चला रहा था। शिवम करछना के एक विद्यालय तो अभिषेक नैनी के सरस्वती इंटर कॉलेज से पढ़ाई करता था। दोनों 11वीं में थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी ज्यादा थी। सड़वा मोड़ के आगे सड़क पर एक ट्रक खड़ा था।
उसी दौरान एक छोटा मालवाहक बाइक के सामने आ गया। इससे बचने के चक्कर में बाइक खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इससे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 108 एंबुलेंस से अभिषेक को एसआरएन भेजा गया। एसआएन में डॉक्टरों ने अभिषेक को भी मृत घोषित कर दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। मौत की खबर से दोनों के घर में कोहराम मच गया। शिवम की मां बीना सिंह इफ्को फूलपुर के अस्पताल में नर्स हैं। पिता खेती करते हैं। अभिषेक के पिता ककरम करछना के रहने वाले हैं। उनकी जूते-चप्पल की दुकान है।