फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The student's life by jumping into the Yamuna Bikam

बीकाम के छात्र ने यमुना में कूदकर दी जान

Tue, 13 Dec 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 13 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
The student's life by jumping into the Yamuna Bikam
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सोहबतियाबाग में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करने वाले बीकाम के छात्र निखिल चतुर्वेदी (22) ने सोमवार सुबह नए पुल से यमुना में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने उसे निकाला लेकिन तब तक दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी। वह फोन कर अपने दोस्त को बुलाने  के बाद उसके सामने यमुना में कूदा था। रेणूकुट से यहां पढ़ाई के लिए आए छात्र की खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है। दोस्तों से बातचीत में पुलिस का अनुमान है कि एक लड़की से अफेयर भी इसकी वजह हो सकती है। पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव रेणूकूट ले जाया गया।
विज्ञापन


सोनभद्र जनपद के रेणूकूट में रहने वाले अखिलेश चतुर्वेदी हिंडाल्को में कार्यरत हैं। उनके दो बेटों और दो बेटियों में दूसरे नंबर पर था 22 साल का निखिल। वह बहन नम्रता के साथ तीन साल पहले पढ़ाई के लिए इलाहाबाद आ गया था। पिछले साल तक वे दोनों बेली कॉलोनी के एक कमरे में किराए पर रहकर पढाई करते थे। मगर भाई-बहन में अक्सर झगड़ा होने लगा था इसलिए निखिल को सोहबतियाबाग में अलग कमरे में ठहरा दिया गया। निखिल इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीकाम अंतिम वर्ष का छात्र था। वह रोज सुबह कोचिंग जाता था। रूम पार्टनर विक्रांत ने बताया कि सोमवार सुबह निखिल कोचिंग गया तो लौटा नहीं। उसने करीब दस बजे फोन किया कि वह नए पुल पर है। यमुना में कूदकर मरने जा रहा है। 
विज्ञापन


निखिल के मुताबिक, उसे बातों में उलझाकर और समझाते मनाते हुए वह स्कूटी से नए पुल पर पहुंचा। मगर उसे दूर से ही देखकर निखिल ने हाथ हिलाया और रेलिंग पर चढ़कर यमुना में कूद गया। विक्रांत ने 100 नंबर पर फोन लगाया तो बिजी था। उसने शोर मचाकर पुल पर तैनात गार्ड को बताया तो उन्होंने मल्लाहों को आगाह किया। कुछ देर में मल्लाहों और गोताखोरों ने निखिल को निकाला लेकिन तब तक में उसकी सांस थम चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रांत ने फोन से बताया तो निखिल की बहन नम्रता और अशोक नगर से रिश्तेदार अनिल कुमार समेत कई दोस्त आ गए। निखिल ने ऐसा क्यूं किया? यह कोई नहीं बता पा रहा। अलबत्ता दोस्त विक्रांत ने बताया कि निखिल वाराणसी की किसी लड़की से फोन पर बात करता था। और कोई वजह नहीं साफ होने से शक है कि गर्लफ्रेंड से फोन पर कहासुनी होने के बाद उसने भावावेश में आकर ऐसा घातक कदम उठाया। बहन नम्रता ने भी कहा कि उनके बीच झगड़ा होता था लेकिन ऐसी बात नहीं थी कि निखिल ऐसा कदम उठाए। उधर, रेणूकूट में माता-पिता को खबर मिली तो वे बदहवास हो गए। उन्हें यहां आने से मना कर पोस्टमार्टम के बाद निखिल का शव अंतिम संस्कार की खातिर रेणूकूट ले जाया गया।


सोमवार दोपहर करीब दो बजे एक और युवक ने नए पुल से यमुना में छलांग लगा दी। मल्लाहों ने उसे फौरन निकाल लिया जिससे उसकी जान बच गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां से कुछ देर बाद वह खुद चला गया। उसने अपना नाम अनीस सिंह (26) और पता घटवा चौराहा करछना बताया था। उसने कहा कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है इसलिए वह मरने की नीयत से यमुना में कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed