फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The self-immolation of Amit's wife warning

अमित की पत्नी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Thu, 01 Dec 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 01 Dec 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
The self-immolation of Amit's wife warning
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
कटरा इलाके में छह रोज पहले कारोबारियों अमित केसरवानी तथा सचिन जायसवाल की हत्या की वारदात में कर्नलगंज पुलिस के ढुलमुल रवैये से पीड़ित परिजनों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्हें प्रलोभन दिया जा रहा है कि पैसे लेकर केस वापस ले लो। अमित की पत्नी ने बुधवार को चेतावनी दी कि पुलिस ने हत्या में शामिल बाकी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की तो वह आत्मदाह के लिए मजबूर हो जाएंगी।
विज्ञापन


 24 नवंबर को कटरा में रहने वाले कपड़ा दुकानदार अमित केसरवानी और स्टेशनरी शॉप मालिक सचिन जायसवाल अपने मित्र कृष्णा केसरवानी के साथ शराब पीने के बाद सफारी गाड़ी में घूमने निकले थे। आधी रात बाद कृष्णा ने परिजनों को बताया कि अमित और सचिन की दुर्घटना में मौत हो गई है। हालांकि परिजनों ने इसे कत्ल करार दिया। पुलिस ने मुकदमा लिखकर कृष्णा और उसके दोस्त दिव्यांशू चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। वे दोनों इसे हादसा ही बताते रहे। दिव्यांशू ने कहा कि उसे तो रात में घटना के बाद कृष्णा ने फोनकर बुलाया था। मगर परिस्थितियां इसे कत्ल बता रही हैं इसलिए पुलिस ने उन दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


तब से चार रोज गुजर गए पुलिस अफसर बयान में इसे हादसा ही बताते हैं। अमित की पत्नी अंशू ने बुधवार  दोपहर पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा कि राजनैतिक दबाव के चलते पुलिस इस दोहरे कत्ल को हादसा करार देेने पर तुली है। इस बीच कुछ लोगों ने पैसे लेकर हत्या के मुकदमे को वापस लेने का भी प्रलोभन और दबाव दिया। अंशू ने अफसरों से कहा है पति के कत्ल से वह और उनके दो बच्चे मुसीबत में हैं। पति की हत्या में शामिल बाकी लोगों का भी पता लगाकर गिरफ्तारी की जाए ताकि परिवार को इंसाफ मिल सके। उधर, दूसरे मृतक सचिन के भाई सुमित जायसवाल ने भी आरोप लगाया कि पुलिस बाकी कातिलों को नहीं पकड़ रही है जिससे परिजनों को खतरा बना है। पुलिस ने बहुत दबाव और फरियाद पर केस लिखकर दो लोगों को जेल भेजा लेकिन इसे हादसा कहकर लीपापोती हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed