{"_id":"c4d7cc62bbf758a6796671eb6afa0c3b","slug":"the-new-yamuna-bridge-chain-snatching-ran-punk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए यमुना पुल पर चेन छीन भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नए यमुना पुल पर चेन छीन भागे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 13 Jun 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। नए यमुना पुल पर शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोश बदमाश गल्ला कारोबारी की पत्नी का चेन छीनकर भाग निकले। टोल प्लाजा से पहले बदमाश बाइक मोड़कर शहर की ओर भागेे। कारोबारी ने पुल तक शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों के पुल पर होने के बाद भी पुलिस घेरेबंदी नहीं कर पाई। न ही उधर से गुजर रहे राहगीर बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़े। सूचना के बाद भी पुलिस ने लापरवाही बरती और बदमाश पुल पार कर भागने सफल रहे। जबकि पुल के दोनों तरफ कीडगंज, नैनी और ट्रैफिक पुलिस मौजूद रहती है। फिर भी बदमाश चकमा देने में कामयाब रहे।
यमुनापार के नारी-बारी के रहने वाले जय गोपाल सिंह गल्ला कारोबारी हैं। वह परिवार समेत नैनी के खरकौनी में किराए पर रहते हैं। सुबह उनके कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। जिनसे मिलने जय गोपाल पत्नी संतोष कुमारी के साथ आए हुए थे। रिश्तेदारों से मिलकर जय गोपाल पत्नी के साथ बाइक से नैनी लौट रहे थे। नए यमुना पुल पर काली पल्सर से दो बदमाश जय गोपाल के पीछे लग गए। बाइक चला रहे बदमाश का हेलमेट से चेहरा ढका हुआ था, जबकि पीछे बैठे बदमाश ने गमछे से चेहरा ढक रखा था। टोल प्लाजा से लगभग सौ मीटर पहले बदमाश जय गोपाल के बाईं ओर चलने लगे। इसी बीच एक बदमाश ने संतोष कुमारी के गले में झपट्टा मारकर चेन खींच लिया।
दो तोला सोने की चेन छीनते ही संतोष कुमारी चीख पड़ीं। चेन छिनैती की बात सुनकर जय गोपाल ने तुरंत 100 नंबर पर फोन किया। सूचना के बाद वह बदमाशों के पीछे भागे। बदमाश टोल प्लाजा से पहले ही बाइक मोड़कर शहर की ओर भागने लगे। जय गोपाल ने पुल पर बदमाशों को शोर मचाते हुए दौड़ा लिया, लेकिन शोर मचाने के बाद किसी ने बदमाशों को पकड़ने में संतोष की मदद नहीं की। बदमाश पुल पार करने के बाद एडीसी कॉलेज के सामने यमुना बैंक रोड की ओर भाग निकले। नैनी पुलिस ने टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया, लेकिन बदमाश कैमरे की रेंज में नहीं आए थे। उससे पहले बाइक मोड़कर शहर की ओर भाग निकले।