फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The girls got married, the daughters became friends

शोहदों ने छेड़ा तो बेटियां बन गईं मर्दानी, पहुंचाया हवालात

Tue, 27 Feb 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 27 Feb 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
The girls got married, the daughters became friends
crime
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद चौराहे के पास एक मॉल के सामने सोमवार शाम चार बजे स्कूटी से जा रही छात्राओं से सरेराह छेड़खानी व मारपीट की गई। पांच शोहदों ने उन्हें बीच राह रोका और अश्लील हरकत करने लगे। छात्राओं के शोर मचाने पर लोग दौड़े तो शोहदे भाग निकले। छात्राओं ने हिम्मत दिखाते हुए शोहदों का पीछा किया और पुलिस को सूचना देकर दो को गिरफ्तार करा दिया। अन्य आरोपी भाग निकले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


घटना करीब साढ़े चार बजे की है। कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर की रहने वाली दो चचेरी बहनें धोबीघाट के पास एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती हैं। इनमें से एक जार्जटाउन स्थित एक गर्ल्स स्कूल में बारहवीं और दूसरी दसवीं की छात्रा है। इन दिनों दोनों की परीक्षाएं भी चल रही हैं। छात्राओं ने बताया कि दोनों कुछ सवालों को समझने के लिए सोमवार शाम स्कूटी से कोचिंग जा रही थीं। अभी दोनों सिविल लाइंस में स्वामी विवेकानंद चौराहे के पास पहुंची थी कि तभी वहां बाइक पर सवार होकर पांच शोहदे पहुंचे। छात्राओं का आरोप है कि शोहदों ने बाइक सामने लगाकर उनकी स्कूटी रोक ली और छेड़खानी करने लगे। विरोध पर मारपीट भी की। छात्राओं ने शोर मचाया तो लोग दौड़े। यह देख शोहदे भागने लगे।
विज्ञापन


घटना के बाद छात्राओं ने हिम्मत दिखाते हुए शोहदों का पीछा किया। बाद में छात्राएं सीधे सुभाष चौराहे स्थित सिविल लाइंस चौकी पहुंचीं और बताया कि शोहदे राममंदिर के पास मुक्तानंदन बैंक्वेट में गए हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से बेली निवासी नासिर पुत्र यासीन और अहमद गंज शाहगंज निवासी अरमान खान पुत्र हक्कन को गिरफ्तार कर लिया। उनके अन्य साथी भाग चुके थे। दोनों आरोपियों और छात्राओं को लेकर पुलिस थाने पहुंची। इसके बाद छात्राओं की तहरीर पर दोनों के खिलाफ छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि छात्राओं की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं का आरोप है कि शोहदे पिछले तीन-चार दिनों से उनका पीछा कर रहे थे। कोचिंग जाते और वहां से लौटते वक्त शोहदे उनके पीछे लग जाते थे। छात्राओं का कहना है कि दोनों का कोचिंग जाना भी मुहाल हो गया था। बदनामी के डर से उन्होंने शिकायत नहीं की। हालांकि सोमवार को शोहदों की हरकतें इतनी बढ़ गईं कि उन्हें भरे चौराहे रोककर छेड़खानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed