फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The four-year -old girl trying to misconduct

चार वर्ष की बच्ची से दुराचार की कोशिश 

Sat, 07 May 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 07 May 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
The four-year -old girl trying to misconduct
रेप - फोटो : अमर उजाला
यमुनापार के मांडा इलाके में शुक्रवार सुबह घर के  बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को बाइक सवार युवक उठा ले गया। कुछ दूर सुनसान बाग में ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया। बच्ची को गायब देख घरवाले खोजते हुए बाग की ओर गए। लोगों को आता देख आरोपी बाइक समेत अन्य सामान छोड़कर भागा निकला। सूचना पर मांडा पुलिस पहुंची। पुलिस बाइक के आधार पर आरोपी की तलाश में लगी है। वहीं घटना से गांव के लोगों में खासा आक्रोश है। 
विज्ञापन


मांडा के एक गांव का एक युवक अपने पैतृक घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे मकान बनवा रहा है। शुक्रवार सुबह परिवार के लोग मकान की देखभाल करने गए थे। वे लोग अपने साथ चार वर्षीय मासूम पिंकी (बदला नाम) को भी ले गए थे। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और परिवार के लोग काम में व्यस्त थे। सुबह लगभग दस बजे एक युवक बाइक से आया और बच्ची को अपने साथ उठा ले गया। जब परिवार के लोग बच्ची को मकान के बाहर नहीं पाए तो उसकी खोज शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि बच्ची को एक युवक बाइक पर बैठाकर मसौली गांव की ओर ले जाता दिखा है।
विज्ञापन


परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ बच्ची को खोजने लगे। कुछ लोगों ने बताया कि बच्ची बाग में रो रही है। घरवाले और ग्रामीण वहां गए तो देखा कि युवक बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। लोगों की माने तो बदनीयत युवक मासूम बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास कर रहा था। ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवक बाइक, शर्ट, गमछा और पर्स छोड़कर भाग निकला। पर्स में से मोबाइल सिम, कुछ कागजात और कई फोटो मिले हैं, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पायी है। ग्रामीणों ने बताया कि उसके सिर में चोट लगने के कारण उसने पट्टी बांध रखी थी। तहरीर लेकर पुलिस युवक की पहचान करने में जुट गयी है। बाइक व अन्य सामान थाने में जमा कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed