फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The fire was put up candidates in the camp office , resembled panic

प्रत्याशियों के कैंप कार्यालय में लगाई गई आग, मची खलबली

Fri, 09 Oct 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 09 Oct 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
झूंसी (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना तीन के मुख्य मार्ग पर खोले गए जिला पंचायत सदस्य पद के दो प्रत्याशियों के कैंप कार्यालय में बुधवार की रात आग लगा दी गई। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह होने पर खलबली मच गई। मौके पर प्रत्याशियों के अलावा भारी संख्या में उनके समर्थक जुट गए। बाद में एक प्रत्याशी की ओर से अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से भारी आक्रोश व्याप्त है। देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार-प्रसार जैसे-जैसे परवान चढ़ रहा है। उसी तर्ज पर सियासी पारा भी गर्म होने लगा है। बहादुरपुर विकास खंड के वार्ड नंबर चार से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बड़े-बड़े चुनावी दिग्गज अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसके चलते यहां का चुनाव बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। साथ ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच टकराहट भी बढ़ती जा रही है। शायद इसी का नतीजा है कि बुधवार की रात जिला पंचायत सदस्य पद के दो प्रत्याशियों के कैंप कार्यालय में आग लगा दी गई।
विज्ञापन


भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अरुण कुमार मिश्र पिंटू नेता व झूंसी कोहना प्रधान तथा जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी सुरेंद्र त्रिपाठी ने आवास विकास कालोनी योजना तीन के मुख्य मार्ग पर अपना कैंप कार्यालय खोल रखा है। रात तकरीबन दस बजे सभी प्रचार-प्रसार के बाद अपने घर लौट गए। इसी बीच देर रात में दोनों कैंप कार्यालय को आग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय के टेंट के साथ ही भीतर लगाए गए बैनर-पोस्टर जलकर राख हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर खलबली मच गई। मौके पर प्रत्याशियों के साथ ही उनके समर्थक भी भारी संख्या में जुट गए। दोपहर में पिंटू नेता की ओर से अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। पिंटू ने पुलिस को बताया कि इसके पहले प्रचार के दौरान उनके चार पहिया वाहनों पर पथराव भी किया जा चुका है। देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। पूरे मामले को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त था। इंसपेक्टर आरडी यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

कैंप कार्यालय में लगाई गई आग मामले की जानकारी भाजपाइयों ने सांसद केशव प्रसाद मौर्या को भी दी है। इस संबंध में सांसद ने कार्यकर्ताओं से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने का भरोसा है। सांसद ने कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियाता से विपक्षयिों ने हड़कंप मचा है। यही वजह है कि अब ऐसी हरकतों को अंजाम दिया जा रहा है।

अगले तीन दिनों के लिए झूंसी थाना क्षेत्र के 45 गांव में अमन और शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी दो दरोगा व एक सिपाही के ऊपर रहेगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में होने वाले मतदान के कारण बुधवार को पूरा थाना खाली हो गया। यहां तैनात दरोगा और सिपाही चुनाव ड्यूटी पर चले गए हैं। आने वाले 72 घंटे दरोगा और सिपाहियों के लिए बेहद ही चुनौती भरा होगा।

झूंसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुल 45 ग्रामसभाएं आती हैं। इसके भीतर कई सरकारी और प्राईवेट आवासीय कालोनियां हैं। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से झूंसी थाने में पांच दरोगा, पांच एचसीपी तथा 43 सिपाहियों की तैनाती की गई है। दफ्तर के लिए आधा दर्जन मुंशियों की तैनाती भी यहां की गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में नौ अक्टूबर को मतदान होना है।

ऐसे में बुधवार को सभी पुलिसकर्मियों को चुनाव ड्यूटी पर भेज दिया गया। झूंसी थाने से भी पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी पर चले गए हैं। पिछले तीन दिनों तक पूरे इलाके की जिम्मेदारी यहां के कोतवाल आरडी यादव के अलावां एक दरोगा, एक सिपाही तथा दो मुंशी के हवाले रहेगी। सिपाहियों की चुनाव ड्यूटी में रवानगी के बाद कुछ होमगार्डों को थाने में तैनात किया गया है। पुलिस फोर्स के न होने से विभिन्न ग्रामसभाओं में तैनात चौकीदारों को सक्रिय कर दिया गया है। उन्हें पहले से ज्यादा चौकस रहने को कहा गया है। ऐसे में लोगों को भी पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।


बहादुरपुर विकास खंड के वार्ड नंबर चार से जिला पंचायत पद के प्रत्याशी एवं भाजपा नेता अरूण कुमार मिश्र पिंटू नेता ने बृहस्पतिवार को विभिन्न ग्रामसभाओं में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो शहर से लेकर देहात तक विकास कार्य कर सकती है। पिंटू नेता ने आज अपने समर्थकों के साथ आवास विकास कालोनी, हवेलिया, नैका-महीन, चकहरिहरवन आदि ग्रामसभाओं में जनसंपर्क किया। इस मौके पर लक्ष्मीकांत उपाध्याय, पप्पू पांडेय, पंकज, रामबाबू केसरवानी, दीपक दूबे, धर्मानंद पांडेय, सुमित मिश्र, अखिलेश पांडेय, आनंद पांडेय, मुकुल मिश्र, प्रवेश तिवारी, अतुल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed