फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The Dalit student attacked the brickbats, reached the coma

सरेआम दलित छात्र पर ईंट-डंडों से किया हमला, कोमा में पहुंचा

Sun, 11 Feb 2018 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 11 Feb 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
The Dalit student attacked the brickbats, reached the coma
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कर्नलगंज थाना क्षेत्र में लक्ष्मी टॉकीज चौराहे के पास स्थित कलिका रेस्टोरेंट में कुछ लोगों ने एक दलित छात्र को बुरी तरह पीटा। सरेआम उसके सिर पर ईंट और शरीर पर डंडे से एक  के बाद एक कई वार किए। बेतहाशा पिटाई से छात्र मरणासन्न हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके कोमा में चले जाने की बात बताई है। हमलावर कौन थे, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए उनकी तलाश में जुटी है। देर रात भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मूलत: कुंडा, प्रतापगढ़ का रहने वाला दिलीप कुमार सरोज पुत्र रामलाल सरोज शहर में ओमगायत्री नगर में रहकर वकालत की पढ़ाई कर रहा है। वह इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र है। दिलीप के भाई महेश सरोज रायबरेली स्थित जिला उद्योग केंद्र में जिला सांख्यिकीय अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। मौजूद समय में वह माता-पिता को लेकर वहीं रहते हैं। महेश ने बताया कि दिलीप के किसी दोस्त ने नया वाहन खरीदा था। इसी की पार्टी करने शुक्रवार को वह अपने दो दोस्तों समीर, प्रकाश को लेकर रात में लक्ष्मी टॉकीज के पास स्थित कालिका रेस्टोरेंट पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रात में करीब साढ़े नौ बजे दिलीप और उसके दो दोस्त रेस्टोरेंट में बैठे थे। वहां फॉर्च्यूनर कार से आए तीन लोग पहले से बैठकर खाना खा रहे थे। खाना खाने के दौरान ही दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वहां मारपीट होने लगी। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने फोन कर अपने पांच-छह साथियों को वहां बुला लिया और सभी ने दिलीप को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। दहशत में आए दिलीप के दोस्त वहां से भाग निकले। जबरदस्त पिटाई से दिलीप बेसुध होकर वहीं गिर पड़ा। हालांकि हमलावर यहीं नहीं रुके। वह जमीन पर पड़े दिलीप को रेस्टोरेंट के बाहर घसीट ले गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उनकी पूरी करतूत कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि रेस्टोरेंट के बाहर भी बेसुध पड़े दिलीप पर पहले डंडे और फिर ईंट से हमला किया। एक हमलावर ने पहले उसके पैरों और फिर दूसरे हमलावर ने ईंट से उसके सिर पर वार किया। दहशत के चलते आसपास मौजूद लोग भी बीचबचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। दिलीप के मरणासन्न हो जाने के बाद हमलावर भागे। पुलिस का कहना है कि इसके बाद रेस्टोरेंट मालिक अमित उपाध्याय दिलीप को गंभीर अवस्था में लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुक्तभोगी छात्र दिलीप के भाई महेश सुबह एसआरएन अस्पताल पहुंचे। दिलीप की हालत गंभीर बनी हुई थी। इसे देखते हुए दोपहर में करीब दो बजे उसके परिजन और रिश्तेदार उसे लेकर सिविल लाइंस स्थित शकुंतला अस्पताल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक डॉक्टरों ने उसके कोमा में चले जाने की बात बताई है। मामले में इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में हमलावरों की तस्वीर कैद है। इसके जरिए उनकी तलाश की जा रही है। छात्र के भाई की तहरीर पर तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा।


सुबह एसआरएन अस्पताल पहुंचे महेश ने बताया कि  उसके भाई दिलीप की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हाल में किसी तरह के विवाद की बात से भी उन्होंने साफ इंकार कर दिया। उनका कहना था कि हमलावरों में से किसी को भी दिलीप नहीं जानता था। महेश ने बताया कि डॉक्टरों ने दिलीप के सिर में गंभीर चोट आने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed