फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The couple claimed the lives of at Sulemsray dumper

सुलेमसराय में डंपर ने ली दंपति की जान

Wed, 22 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 22 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
The couple claimed the lives of at Sulemsray dumper
हादसे में दंप‌त्त‌ि की मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
जीटी रोड पर सुलेमसराय में बुधवार दोपहर नगर निगम की बेकाबू कूड़ा गाड़ी (डंपर) ने स्कूटी सवार एजी कार्यालय के लेखाकार मोहम्मद अंसारी (53) और उनकी पत्नी नसरीन बेगम (50) को कुचल दिया। उनकी वहीं मौत हो गई। वे ईद के लिए खरीदारी करने रोशन बाग जा रहे थे तभी यह अनहोनी हो गई। घटना होते ही डंपर से कूदकर ड्राइवर भाग गया। दुखद हादसे की जानकारी पाकर प्रीतम नगर और कटरा से दंपति के परिवार और रिश्ते के लोगों के साथ ही तमाम एजी कर्मचारी भी पहुंच गए। दुर्घटना की वजह से काफी देर तक जीटी रोड पर जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन


एजी कार्यालय में लेखाकार पद पर कार्यरत मोहम्मद अंसारी मूल रूप से कटरा के बख्तियारी मुहल्ले के रहने वाले थे। वह तीन भाइयों में छोटे थे। वह प्रीतम नगर स्थित एजी कार्यालय की केंद्रांचल कॉलोनी में रहने लगे थे। परिवार में पत्नी नसरीन, बेटा सलमान (24), बेटियां गुड़िया (20) और मुस्कान (13) हैं। अंसारी और उनकी पत्नी ने भी रमजान में रोजा रखा था। बुधवार दोपहर दंपति ने ईद पर बच्चों के लिए रोशनबाग बाजार में खरीदारी का फैसला किया। रोशनबाग में कुछ रिश्तेदार भी रहते हैं तो सोचा कि उनसे भी मिलना हो जाएगा। अंसारी पत्नी नसरीन को एक्टिवा स्कूटी पर बैठाकर करीब डेढ़ बजे घर से रवाना हुए। वह जीटी रोड पर सुलेमसराय में पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तभी अचानक पीछे से नगर निगम के लिए कूड़ा निस्तारण करने वाली एजेंसी हरी-भरी का डंपर उनके बगल में आया। उससे स्कूटी के हैंडिल में टक्कर लगी।

विज्ञापन

 

दंपति स्कूटी से गिरकर डंपर के पिछले पहिए के नीचे आ गए। डंपर का पहिया शरीर पर से गुजरने के कारण उनकी वहीं जान निकल गई। कुछ दूर पर जाकर डंपर से उतरकर ड्राइवर भाग निकला। दंपति का सड़क किनारे शव देखकर वहां भीड़ लग गई। लोग बेहद आक्रोशित थे। वहां कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ सीओ आलोक मिश्रा भी पहुंच गए। हादसे के बाद सड़क पर लावारिस डंपर और भीड़ के कारण जीटी रोड पर तकरीबन पौन घंटे तक आवाजाही ठप रही। इस बीच दुर्घटना की जानकारी पाकर अंसारी का बेटा सलमान, उनके दोनों भाई जुन्नू और कुक्कू, रोशनबाग से भांजे नजमुल समेत तमाम रिश्तेदार भी पहुंच गए। पुलिस ने दंपति के शव सीलकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए। डंपर तथा दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को धूमनगंज थाने ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


एजी कार्यालय के लेखाकार मोहम्मद अंसारी और उनकी पत्नी नसरीन ने अपने तीन बच्चों के लिए कपड़े तथा कुछ और सामान खरीदने के लिए बुधवार दोपहर रोशनबाग बाजार का रुख किया था, मगर कुछ ही मिनट बाद रास्ते में उन पर मौत झपट पड़ी। इस खबर ने उनके बेटे और बेटियों को बदहवास कर दिया। बेटा सलमान तो रोते-कलपते मौके पर पहुंच गया, जबकि बेटियों को काफी देर बाद बताया गया तो वे रोने-चीखने लगीं। सलमान पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल लाइंस के एक निजी फर्म में काम करता है। 20 वर्षीय गुड़िया बीए प्रथम वर्ष तथा 13 साल की मुस्कान छठवीं कक्षा की छात्रा है। इन तीन बच्चों की तो दुनिया ही लुट गई। ईद से कुछ ही दिन पहले माता-पिता के साथ ही सारी खुशियां भी छिन गईं। 


मोहम्मद अंसारी और उनकी पत्नी नसरीन की दुखद मौत की नजारा घटनास्थल के सामने पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। कैमरे की फुटेज में स्कूटी सवार दंपति के डंपर की चपेट में आने और उसके पहिए के नीचे कुचलने का दृश्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed