फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The child's body was placed a blockade

बच्ची का शव रखकर कर दिया चक्काजाम

Wed, 15 Jul 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 15 Jul 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। अतरसुइया इलाके के कल्याणी देवी मुहल्ले में छह साल की बच्ची की हत्या के आरोपी की दो रोज बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगों ने मंगलवार शाम शव रखकर चक्काजाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस की ढिलाई पर नारेबाजी की। पुलिस ने आरोपी को जल्द पकड़ने का भरोसा देकर उन्हें मनाया। इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना की गुत्थी उलझ गई है। मौत का कारण डूबना आया है और रेप की फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही कत्ल पर छाया रहस्य दूर हो सकेगा।
विज्ञापन


कल्याणी देवी में पावर सब स्टेशन के पास ननिहाल में रहने वाली छह साल की रश्मि (नाम काल्पनिक) रविवार रात नानी के पास सोते वक्त गायब हो गई थी। सोमवार सुबह घर से कुछ दूर पर नाली में उसकी लाश मिली थी। उसके नाक और मुंह से खून रिसा था। नानी ने आरोप लगाया कि उसे रात में सोते वक्त झोपड़ी से राजू साहू उठा ले गया था। उसने ही हत्या की है। राजू साहू के बारे में जांच में पता चला कि वह बच्ची की मां का आशिक है। वह लंबे समय से महिला के पीछे पड़ा है। बच्ची की मां अपने पति से अलगाव के बाद मायके में रहती है। कई रोज से वह अस्पताल में भर्ती थी। शक है कि राजू ने रिश्ते में रोड़ा समझ बच्ची को मार डाला। शव की स्थिति देख रेप का भी शक जताया गया। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने मौत का कारण डूबना पाया है। ऐसे में अनुमान है कि राजू ने बच्ची का मुंह नाली के पानी में डुबोया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब पांच बजे शव कल्याणी देवी मुहल्ले के पास सड़क पर रखकर लोगों ने जाम लगा दिया। चक्काजाम में बच्ची की मां समेत कई महिलाएं भी शामिल रहीं। लोगों ने आरोपी राजू की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस विरोधी नारे लगाए। करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने यह भरोसा देकर लोगों को मनाया कि राजू की तलाश हो रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिर रश्मि की अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed