{"_id":"5734dc7c4f1c1b7a6591a254","slug":"the-cbi-team-reached-the-mla-house-of-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई टीम पहुंची विधायक पूजा के घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई टीम पहुंची विधायक पूजा के घर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 13 May 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर पश्चिमी के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने बृहस्पतिवार को नीवां में विधायक पूजा पाल के निवास पर जाकर घटना से जुड़ी जानकारी ली। सीबीआई ने सुलेमसराय में घटनास्थल भी देखा। टीम जल्द ही विधायक से घटना के बारे में बातचीत करेगी। साथ ही यह भी अनुमान है कि अगले कुछ दिनों के भीतर सीबीआई टीम पूर्व सांसद अतीक अहमद समेत शहर के इस सनसनीखेज हत्याकांड के दूसरे आरोपियों को भी अपने कैंप कार्यालय में तलब कर पूछताछ करेगी। सीबीआई ने सभी आरोपियों के घर भी देख लिए हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राजूपाल हत्याकांड की जांच के लिए सीबीआई की एक टीम कुछ दिन पहले इलाहाबाद पहुंच चुकी है। सीबीआई टीम के दो सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार दोपहर धूमनगंज के नीवां में बसपा विधायक पूजा पाल के निवास पहुंची। टीम के सदस्यों ने मकान का निरीक्षण किया कि राजू पाल कहां से किस तरह गाड़ियों में निकलते थे। शहर से घर लौटते वक्त उनका रूट क्या होता था। घर में सीबीआई टीम के आने के वक्त विधायक पूजा पाल भी निवास में मौजूद थीं। उन्होंने अमर उजाला से बताया कि टीम ने उनसे अभी घटना के बारे में बातचीत नहीं की है। वह मुकदमे की वादी हैं इसलिए अगले एक-दो दिन में प्रभारी डिप्टी एसपी समेत टीम के सदस्य उनसे विस्तृत बातचीत के लिए आ सकते हैं।