फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The businessman's wife died by hanging

कारोबारी की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान 

Fri, 04 Nov 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 04 Nov 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
The businessman's wife died by hanging
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहर के कटरा इलाके में कपड़ा कारोबारी अमित गुप्ता की पत्नी सोनम (22) ने बुधवार रात घर की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में फांसी लगा ली। सोनम को फांसी के फंदे पर झूलते देख घर में कोहराम मच गया। घरवालों ने फंदा काटकर सोनम को नीचे उतारा और बेली अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैंट पुलिस की सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अनहोनी की खबर पाकर विवाहिता के मायके वाले भी आ गए। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


आगरा में फतेहाबाद के रहने वाले कारोबारी हरिश्चंद्र गुप्ता ने दो साल पहले बेटी सोनम का विवाह कटरा में कपड़ा कारोबारी अमित गुप्ता के साथ किया था। शादी के सालभर बाद उनके एक बेटी हुई। बुधवार शाम को सोनम अपने कमरे में चली गई। नीचे सास और ननद थी। किसी काम से सास सोनम को बुलाने गईं तो वह कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांका तो अंदर पंखे के चुल्ले में साड़ी के फंदे के सहारे सोनम फांसी पर लटकी थी। सोनम के फांसी लगाने की खबर से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


दरवाजा तोड़कर परिजनों ने सोनम को नीचे उतारा और उसे लेकर बेली अस्पताल गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेली अस्पताल से कैंट पुलिस को सूचना दी गई। तब कर्नलगंज पुलिस पहुंची। अनहोनी की खबर पाकर सोनम के मायके वाले भी आ गए। पिता हरिश्चंद्र का आरोप था कि उनकी बेटी को दहेज के लिए मारकर फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। चौकी प्रभारी कटरा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता के मायके वाले आ गए हैं। अभी तहरीर नहीं दी है। उनकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed