फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The 11 women caught stealing and Tppebaji

चोरी और टप्पेबाजी करने वाली 11 औरतों को पकड़ा

Tue, 27 Dec 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 27 Dec 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
The 11 women caught stealing and Tppebaji
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
जंक्शन परिसर और ट्रेनों में चोरी-छिनैती तथा टप्पेबाजी की घटनाओं में घुमंतू औरतों का भी हाथ रहता है। रेलवे पुलिस ने सोमवार को इस गिरोह की 11 औरतों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने जंक्शन परिसर से ऐसी औरतों को खदेड़ने का अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह के मुताबिक, अपराधियों की लगातार धरपकड़ के बावजूद जंक्शन पर अक्सर हो रही टप्पेबाजी और चोरी की जांच की गई तो घुमंतू गिरोह की औरतों के बारे में पता चला। सोमवार को महिला सिपाहियों की टीम बनाकर ऐसी 11 औरतों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनमें कई औरतों की गोद में दुधमुंहे बच्चे थे। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर और मध्य प्रदेश में जबलपुर जनपद की ये घुमंतू औरतें ट्रेनों में झुंड़ बनाकर चढ़तीं और मौका पाकर यात्रियों के बैग अपने चादर या शाल में ढककर उठा ले जाती हैं।
विज्ञापन


प्लेटफार्म पर भी वे इसी ढंग से चोरी-टप्पेबाजी करती रहती हैं। पुलिस ने कभी शक होने पर पूछताछ शुरू की तो वे चिकोटी काटकर या चांटा मारकर अपने बच्चे को रुला देती ताकि पुलिसवाले परेशान होकर चले जाएं। पकड़ी गई औरतों दारके, शारदा, चलाजा, मंजू, चांदनी, नेवा, पूनम, पूजा, प्रिया, आशा का दफा 34 के तहत चालान किया गया। साथ ही इस गिरोह की बाकी औरतों को भी जंक्शन परिसर से खदेड़ने की मुहिम छेड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed