{"_id":"9d72723d7e7bbf1a105eb9880f51f4ae","slug":"teenager-broke-into-the-house-holding-hands-clothes-torn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी का पकड़ा हाथ, कपड़े फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर किशोरी का पकड़ा हाथ, कपड़े फाड़े
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
धूमनगंज थाना क्षेत्र के जयरामपुर पटपर में शोहदे ने किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़खानी। अश्लील हरकत करने के बाद शोहदे ने किशोरी का हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और कपड़े भी फाड़ दिए। शोर मचाने पर शोहदा उसका दुपट्टा छीनकर भाग गया। युवक को किशोरी पहचानती थी। उसने तुरंत ही परिजनों को खबर दी। सभी धूमनगंज थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद सोमवार को छेड़खानी, मारपीट तथा पास्को एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली।
किशोरी की उम्र 15 वर्ष है। वह नैनी में रहती है। उसके पिता व्यापारी हैँ। कक्षा आठ में पढ़ने वाली किशोरी कुछ दिन पहले जयरामपुर पटपर में अपनी मौसी के घर आई थी। आरोप है कि वह जब भी घर से बाहर निकलती, मोहल्ले में रहने वाला हउवा उसका पीछा करता और अश्लील कमेंट करता। हउवा की हरकतों को वह नजरअंदाज करती रही। रविवार को दिन में वह किचन में खाना पका रही थी तभी घंटी बजी। उसने दरवाजा खोला तो सामने हउवा खड़ा था। उसने अश्लील कमेंट करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया और बाहर की ओर खींचने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो हउवा ने उसे पीटना शुरू कर दिया। जब आसपास के लोग शोर सुनकर बाहर निकले तो हउवा दुपट्टा छीनकर भाग निकला। राजरूपपुर चौकी प्रभारी एके सिंह ने बताया कि किशोरी के कपड़े भी फट गए थे। आरोपी आवारा किस्म का है और अक्सर नशे में रहता है। उसकी तलाश की जा रही है।