{"_id":"580bc7ff4f1c1b1030705b74","slug":"sunil-hijack-eight-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील अपहरणकांड में आठ हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुनील अपहरणकांड में आठ हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अल्लापुर से गुरुवार रात अगवा सुनील गुप्ता हत्याकांड में जार्जटाउन पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के साथ अन्य छह करीबी दोस्तों को उठाया है। जार्जटाउन पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है। इनके अलावा फरार आरोपियों के मोबाइल नंबर, उनकी लोकेशन और कॉल डिटेल को खंगाल रही है। पुलिस ने पूछताछ के बाद संदिग्ध स्थानों और आरोपियों की रिश्तेदारियों में छापेमारी की लेकिन अगवा सुनील का कुछ पता नहीं चला। इससे साबित होता है कि सुनील का अपहरण करने वाले बदमाश बेहद शातिर हैं। वहीं घरवाले अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।
अल्लापुर में किदवई नगर के रहने वाले बिजली मिस्त्री सुनील गुप्ता गुरुवार रात घर से निकला था। अल्लापुर के पास मोहल्ले युवकों ने रंजिश में पकड़कर तमंचे की बट और पत्थर से मारपीट कर लहूलुहान हो गया। वह लगभग अचेत सा हो गया तो वे उसे बाइक पर उठा ले गए। इस मामले में सचिन सोनकर, सत्यम भारतीय, लल्लू, आशीष यादव, मुन्ना और लुख्खन के खिलाफ अपहरण, मारपीट और धमकी का केस दर्ज कर पुलिस सुनील की बरामदी में लगी है। 50 घंटे बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
पुलिस ने लल्लू तीन नामजद आरोपियों को भी उठाया है। जिन आरोपियों के नाम सामने आए हैं। उनके करीबी दोस्तों को भी पुलिस पकड़कर पूछताछ कर रही है। पुलिस संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर को भी सर्विलांस पर लगाया गया है। घटना से पहले और बाद में किन लोगों से संपर्क किया इसकी सीडीआर से जांच की जा रही है। एसएसआई राकेश चौरसिया ने बताया कि संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के मोबाइल सीडीआर निकालकर जांच किया जा रहा है। अभी अगवा युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
अगवा युवक की तलाश में क्राइम ब्रांच के साथ पुलिस की दो टीम लगी हैं। कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। जिन आरोपियों का नाम सामने आया है वे बेहद शातिर हैं। अनहोनी की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है लेकिन अब तक की जांच में ऐसी बात अभी तक सामने नहीं आई है। ---डीपी तिवारी सीओ कर्नलगंज।