Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A place of worship that had been operating for a year in Daulatabad was shut down.

Gurugram News: दौलताबाद में एक साल से चल रहा था प्रार्थना स्थल को कराया बंद

Mon, 30 Nov 2026 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
A place of worship that had been operating for a year in Daulatabad was shut down.
दौलताबाद में प्रार्थना स्थल के आगे लोगों की भीड़। फाइल फोटो।
फॉलोअप
विज्ञापन

फोटो-
- प्लाॅट मालिक ने हाउस आफ होप के नाम से संचालित स्थल पर लगाया बंद करने का नोटिस
- प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण मामले में पुलिस को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दौलताबाद क्षेत्र में किराये पर लिए गए शेड में कथित धर्म परिवर्तन की गतिविधियां आयोजित किए जाने का मामला सामने आने पर प्रार्थना स्थल को बंद कर दिया गया है। प्लाॅट मालिक ने हाउस आफ होप के नाम से संचालित स्थल पर बंद करने का नोटिस लगाया है। मामले में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने भी हस्तक्षेप करते हुए जांच की मांग की है। राजेंद्रा पार्क थाने की पुलिस के अनुसार मामले में दो शिकायतें मिली है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
आरोप है कि दौलताबाद गांव स्थित हाउस ऑफ होप नामक स्थान पर बिना प्रशासनिक अनुमति के काफी संख्या में लोगों को एकत्रित किया जाता है। इनमें महिलाओं व बच्चों की संख्या अधिक रहती है। दौलताबाद गांव निवासी दीपक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि यहां पर अनजान लोगों द्वारा किसी कानूनी अनुमति, प्रशासन या स्थानीय पार्षद की जानकारी व सूचना के बिना 400 से 500 लोगों को एकत्रित किया जाता है। यहां लोगों को प्रलोभन देकर और दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, प्लॉट मालिक अशोक कुमार ने भी राजेंद्रा पार्क थाने के प्रभारी को लिखित शिकायत दी है कि उन्होंने किराये पर प्लॉट दिया हुआ है। इस प्लॉट में आयोजित संदिग्ध गतिविधियों की जांच करके कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री यशवंत ने गतिविधियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
मामले में दो शिकायतें प्राप्त हुई हैं। संबंधित दस्तावेज के आधार पर गहनता से जांच की जा रही है। जिस संस्था ने जगह किराये पर ली थी, उससे भी दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वहां किस प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रही थीं। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed