फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   student injured in a bomb attack outside kpuc

‘केपीयूसी’ के बाहर बम हमले में छात्र जख्मी

Tue, 20 Dec 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 20 Dec 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
student injured in a bomb attack outside kpuc
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
 इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सामने सोमवार दोपहर केपीयूसी हॉस्टल के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़े में बम पटके गए। बम धमाके में बीए का एक छात्र जख्मी हो गया हालांकि उसका कहना है कि वह हॉस्टल लौट रहा था तभी बम फटा। वह नहीं जानता कि हमलावर कौन थे। उसे अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस जांच कर रही है। चर्चा है कि छात्रों के बीच पहले कोचिंग के भीतर झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


दोपहर करीब ढाई बजे का वाकया है। विश्वविद्यालय के ठीक सामने स्थित केपीयूसी हॉस्टल के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो रही थी। तभी वहां दो बम धमाके हुए। बम फटते ही आसपास फुटपाथ पर पुरानी किताबों की दुकान लगाने वाले लोग भाग गए। भीड़ जुटी तो पता चला कि एक छात्र आशुतोष मिश्र (22) गंभीर रूप से घायल हो गया था। बम हमले में उसके पैर पर गहरा घाव हो गया था। तभी पुलिस भी पहुंच गई। सीओ विपिन टाडा भी सीओ डीपी तिवारी के साथ आ गए।
विज्ञापन


घायल आशुतोष को उठाकर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को मौके पर ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला, जो घटना के बारे में बता सकता। घायल आशुतोष सुल्तानपुर में कादीपुर करौंदी का रहने वाला है। वह विश्वविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष का छात्र है और केपीयूसी हॉस्टल के कमरा नंबर 15 में रहता है। आशुतोष ने कहा कि वह विश्वविद्यालय से हॉस्टल लौट रहा था तभी बम फेंका गया। वह नहीं जानता कि हमलावर कौन हैं। हालांकि पुलिस को जानकारी मिली है कि एक कोचिंग में सीट के लिए छात्रों में झगडे़ के बाद हमला हुआ।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed