फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student attack on coaching school

कोचिंग जा रही छात्रा पर शोहदे का हमला

Fri, 25 May 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 25 May 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
Student attack on coaching school
Rape, Gangrape, Acid Attack
कर्नलगंज के सलोरी में बृहस्पतिवार सुबह कोचिंग जा रही छात्रा पर शोहदे ने हमला कर दिया। उसने छात्रा को एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे। छात्रा के चीखने पर आसपास के लोग दौड़े तो शोहदा भाग निकला। दहशत में आई छात्रा ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर शिकायत की। आरोपी को थाने बुलाया गया। हालांकि उसे डांट-डपटकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


छात्रा मूलत: मिर्जापुर के चुनार की रहने वाली है। उसके पिता डाकघर में एजेंट हैं। यहां सलोरी में किराये के कमरे में रहकर छात्रा आईआईटी जेईई की कोचिंग कर रही है। साथ ही उसकी बड़ी बहन भी रहती है, जो एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रही है। दोपहर में थाने पहुंची छात्रा ने पुलिस को बताया कि छोटा बघाड़ा निवासी एक युवक उसके साथ कोचिंग में पढ़ता था। वह आए दिन उसे परेशान करने लगा तो उसने कोचिंग बदल दी। इसके बावजूद उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। बृहस्पतिवार को दुस्साहस इतना बढ़ गया कि युवक ने सुबह सात बजे कोचिंग जाते समय उसे रोक लिया।
विज्ञापन


छात्रा का कहना है कि वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही आरोपी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। छात्रा चीखी तो आसपास के लोग दौड़े। यह देख आरोपी भाग निकला। शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता को थाने बुलवाया। पहले तो आरोपी ऐसी किसी घटना से ही इंकार करता रहा। हालांकि पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसकी बोलती बंद हो गई और वह माफी मानने लगा। उसके पिता भी गिड़गिड़ाते रहे। बताया कि उनका बेटा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। साथ ही वह फैब्रिकेशन का काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिदायत दे दी गई है कि दोबारा इस तरह की घटना हुई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छात्राओं ने लिखकर दिया है कि वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है। कोचिंग में पढ़ने के दौरान उसने कहीं से उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद से वह उसे कॉल और मैसेज कर परेशान करने लगा। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी एक दिन में उसे 100 से ज्यादा मैसेज भेजता था। विरोध जताने पर कहता था कि मेरा कोई कुछ नहीं कर पाएगा। छात्रा ने यह भी बताया कि एक बार आरोपी युवक उसकी कोचिंग में पहुंच गया था। साथ ही उसने झूठ बोलकर बदनाम करने की भी कोशिश की। उसने छात्रा को अपनी बहन बताते हुए उसके किसी युवक के साथ चले जाने की झूठी बात शिक्षकों को बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed