{"_id":"591e02bf4f1c1bdb30f22be1","slug":"strikes-in-civil-lines-head-strikes-car-breaks","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस में मारपीट, सिर फूटे, कार भी तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिविल लाइंस में मारपीट, सिर फूटे, कार भी तोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 19 May 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस इलाकेे में काफी हाऊस के निकट बृहस्पतिवार रात लड़कों के दो गुटों में सरेराह सिर फुटव्वल हो गया। कटरा से दोस्तों संग आए वीडीओ के बेटे पर दूसरे गुट के युवकों ने हमला बोला तो मारपीट होने लगी। सड़क से ईंट उठाकर वार किए गए जिससे दो लड़कों के सिर फट गए। कार के कांच भी टूट गए। वे सड़क पर एक-दूसरे को दौड़ाकर मार रहे थे जिससे खलबली मच गई। पुलिस पहुंची तो तीन लड़के मिले बाकी भाग गए। दो लड़कों को अस्पताल ले जाया गया।
शहर के कटरा इलाके में रहने वाले आरएन यादव कौड़िहार ब्लाक में वीडीओ तैनात है। उनका पुत्र अमन यादव (22) झूंसी के इंस्टीटयूट से बीसीए कर रहा है। वह बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे दोस्तों रोहित और शुभम के साथ सिविल लाइंस आया था। वे कॉफी हाऊस के निकट कार से उतरकर खड़े थे तभी दो बाइक पर तलहा खान और आकाश भार्गव समेत पांच युवकों ने आकर हमला कर दिया। दोनों गुटों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि तलहा और उसके दोस्तों ने सड़क से ईंट उठाकर कार के कांच तोड़े फिर अमन तथा उसके दोस्तों पर वार किए। अमन और उसके दोस्तों ने ईंट छीनकर पलटवार किया जिससे तलहा और उसके साथी गंभीर घायल हो गए। वे खून से लथपथ हो गए। कार में भी कई जगह खून लग गया। इस घटना से खलबली मची तो खबर पाकर पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई।
पुलिस देख कई युवक भाग गए। अमन और दूसरे गुट के दो घायल युवकों को पुलिस थाने ले गई। फिर अमन को हवालात में डालकर घायलों को इलाज की खातिर ले जाया गया। अमन ने कहा कि 13 मई को भी सिविल लाइंस में उस पर हमला किया गया था। चेन भी खींच ली थी जिससे गर्दन पर अब भी खरोंच के निशान हैं। उस हमले की तहरीर थाने मे दी गई थी लेकिन पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया था। हालांकि पुलिस ने कहा कि ताजी घटना में एफआईआर घायल युवकों की तरफ से केस लिखा जाएगा, जबकि अमन के परिजन भी रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे।