फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stampede, bombardment in efficiency speech

दक्षता भाषण में भगदड़, बमबाजी

Thu, 12 Oct 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 12 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
Stampede, bombardment in efficiency speech
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
जैसा की हर बार होता है, इस बार भी दक्षता भाषण बमबाजी और भगदड़ के बीच पूरा हुआ। दक्षता भाषण के दौरान छात्रसंघ भवन के आसपास चार बम फटे। इस बीच पुलिस के लाठियां पटकने से दो बार भगदड़ हुई। भागने में कुछ-छात्राएं चोटिल भी हो गए। बैरिकेडिंग पर उत्साह से लबरेज समर्थकों को संभालने में सुरक्षाकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर समर्थक नाचते और नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन


दक्षता भाषण के लिए प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ भारी-भरकम जुलूस के रूप में छात्रसंघ भवन पहुंचे। छात्रसंघ भवन के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी और वहां से केवल प्रत्याशियों को प्रवेश दिया जा रहा था। सबसे पहले आइसा पैनल के प्रत्याशियों का जुलूस पहुंचा। इसके बाद समाजवादी छात्रसभा के समर्थक वहां पहुंच गए। बैरिकेडिंग पर आगे समाजवादी छात्रसभा के समर्थकों ने पूरी जगह घेर रखी थी और कुछ ही देर में वहां एबीवीपी एवं एनएसयूआई पैनल के प्रत्याशियों का जुलूस पहुंचना था। पुलिस फोर्स ने समर्थकों को वहां से पीछे हटने के लिए कहा तो वे पुलिस से ही उलझ पड़े।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने लाठियां पटकनी शुरू कर दीं और वहां भगदड़ मच गई। छात्र और छात्राओं को लगा कि लाठीचार्ज हो गया है और वे इधर-उधर भागने लगे। मंच पर मौजूद छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष केके राय को छात्रों से शांत रहने और अफवाह से बचने की अपील करनी पड़ी। उस वक्त जैसे-तैसे छात्र लौटे और दक्षता भाषण शुरू हुआ, लेकिन कुछ देर बाद स्थिति फिर नियंत्रण से बाहर होने लगी और दोबारा भगदड़ मच गई। इसमें कुछ छात्र-छात्राएं चोटिल भी हो गए। दक्षता भाषण के दौरान छात्रसंघ भवन के बाद चार बार बम फटे। हर बर बम फटने और धुंआ उठने के बाद पुलिस कर्मी बाहर की ओर भागे लेकिन बम चलाने वाले वहां से भाग निकले। हालांकि, पुलिस इसे बमबाजी मानने को तैयार नहीं है। पुलिस अफसरों का कहना है कि किसी ने पटाखा चला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed