{"_id":"5a945c764f1c1bef7b8b9b53","slug":"stalled-bombardment-on-police-if-hostels-stopped-with-fun","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टलर्स को मस्ती से रोका तो पुलिस पर किया पथराव, बमबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हॉस्टलर्स को मस्ती से रोका तो पुलिस पर किया पथराव, बमबाजी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नलगंज थाना क्षेत्र में विश्वविद्यालय मार्ग पर सोमवार को होली की मस्ती में सराबोर होकर डांस कर रहे हॉस्टलर्स को पुलिस ने सड़क से हटाया तो जमकर हंगामा हुआ। विरोध में हॉस्टलर्स ने पुलिस पर पथराव कर दिया। आरोप है कि बम भी फेंके गए। बवाल की जानकारी मिलने पर पहले कर्नलगंज और फिर कई थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई। इविवि प्रॉक्टर भी पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने हॉस्टलर्स को समझाकर शांत कराया। साथ ही डीजे साउंड जब्त करा लिया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के केपीयूसी हॉस्टल में सोमवार को हॉस्टलर्स ने होली खेली। इसके बाद हॉस्टलर्स डीजे साउंड की धुनों पर डांस करने लगे। पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान कुछ छात्र परिसर से बाहर निकलकर सड़क पर डांस करने लगे। अफसरों का यह भी आरोप है कि डांस करने वाले छात्र सड़क से गुजर रही युवतियाें से अभद्रता कर रहे थे। सूचना मिली तो विवि चौकी पुलिस पहुंची और युवकों को सड़क पर डांस करने से मना किया। इस पर कुछ युवक पुलिसकर्मियों से उलझ गए। इसी दौरान पथराव कर दिया गया। साथ ही बम भी फोड़े गए। पथराव, बमबाजी होते देख पुलिसकर्मियों ने सूचना दी तो सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्रा, इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह फोर्स लेकर पहुंच गए। बवाल की आशंका में जार्जटाउन, कर्नलगंज और खुल्दाबाद पुलिस को भी बुलाया गया। तब तक उपद्रवी युवक भाग चुके थे।
जानकारी पर कुछ देर बाद प्रॉक्टर रामसेवक दुबे भी पहुंचे और हॉस्टलर्स से बातचीत की। सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्रा ने बताया कि हॉस्टलर्स सड़क पर डांस कर रहे थे। जिस पर उन्हें समझाकर हटा दिया गया। फोर्स एहतियातन बुलाई गई थी। पथराव, बमबाजी जैसी कोई घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने इससे पहले ताराचंद हॉस्टलर्स से निकले जुलूस में शामिल डीजे साउंड को जब्त कर लिया था। पुलिस का कहना है कि ताराचंद छात्रावास के कुछ हॉस्टलर्स बिना अनुमति के जुलूस निकाल रहे थे। सूचना मिली तो उन्हें समझाकर वापस भेजा गया। साथ ही डीजे साउंड जब्त कर लिया गया। उधर एसएसएल हॉस्टल में भी पुलिस ने डीजे साउंड बंद कराया था।