{"_id":"58bb1ee34f1c1b2e4d83137f","slug":"staff-student-council-coordinator-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी-छात्र परिषद के संयोजक पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्मचारी-छात्र परिषद के संयोजक पर फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 05 Mar 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कर्मचारियों का विवाद अभी ठंडा नहीं हुआ था कि शनिवार दोपहर कर्मचारी-छात्र परिषद के संयोजक छात्रनेता सूर्य प्रकाश मिश्र पर छात्रसंघ भवन के सामने हमला हो गया। स्कार्पियो से आए हमलावरों ने सूर्य प्रकाश को बाइक से खींचकर अगवा करने का प्रयास भी किया। विफल होने पर गोली भी चलाई। फायरिंग में सूर्य प्रकाश बाल-बाल बच गए। शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस केस लिखकर जांच कर रही है।
छात्रनेता सूर्य प्रकाश मिश्र के मुताबिक वह कटरा से केपीयूसी की तरफ लौट रहे थे। यूनियन भवन के पास स्कार्पियो सवार आए और ओवरटेक कर रोक लिया। स्कार्पियो में बैठे मोनू ठाकुर, अवधेश तिवारी उर्फ बजरंगी, गौरव और तीन अज्ञात ने बाइक से खींच लिया। लात-घूंसों से पीटा और धमकाया, ‘कुलपति का विरोध छोड़ दो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो’। सूर्य प्रकाश ने विरोध किया तो उसे गाड़ी में खींचने लगे। किसी तरह सूर्य प्रकाश बदमाशों के चंगुल से निकलकर भागा तो हमलावरों ने पिस्टल से फायर किया। फायरिंग के बाद अफरातफरी मच गई। जानकारी पाकर सूर्य प्रकाश के साथी भी आ गए। सूर्य प्रकाश ने कर्नलगंज थाने में मामले की तहरीर दी। कर्नलगंज पुलिस जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में केस लिखकर आरोपियों की तलाश में लगी है।
इलाहाबाद (ब्यूरो)। लल्ला चुंगी पर गुरुवार रात हुए बवाल के तीसरे दिन भी पीएसी और पुलिस तैनात रही। शनिवार को दुकानें तो खुली रहीं, लेकिन दहशत बरकरार है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज मनोज तिवारी के मुताबिक एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है। उपद्रवियों की सीसीटीवी फुटेज से शिनाख्त की जा रही है। अब तक 20 की शिनाख्त की जा चुकी है। नामजद आरोपी की तलाश में फोर्स ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह अभी हाथ नहीं आया है। फुटेज से पहचान में आए आरोपियों को भी खोजा जा रहा है। चुनाव के चलते फोर्स की कमी है। मतगणना बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
सलोरी में शनिवार शाम को किन्नर और छात्रों के बीच झगड़े से इलाके में अफरातफरी मच गई। बवाल बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने कर्नलगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। इंस्पेक्टर कर्नलगंज के मुताबिक एक किन्नर शाम को ईश्वर डिग्री कॉलेज के सामने टहलने निकले प्रतियोगी छात्रों से वसूली कर रहा था। इसी दौरान एक छात्र ने रुपये देने से मना कर दिया तो किन्नर भड़क गया और गाली देने लगा। गाली देने से भड़के छात्र ने किन्नर को पीट दिया। मारपीट होते देख सैकड़ों की संख्या में छात्र आ गए। झगड़े से इलाके में अफरातफरी मच गई। बवाल की आशंका से सहमे में ठेले वाले और दुकानदार शटर गिरा कर निकल गए। मामला बिगड़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने समझाबुझाकर दोनों पक्षों को हटाया।