फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP of Pilibhit District President assaulting overtaking in dispute

ओवरटेकिंग के विवाद में पीलीभीत के सपा जिलाध्यक्ष से मारपीट

Sat, 04 Jul 2015 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 04 Jul 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
कौड़िहार (इलाहाबाद)। नवाबगंज के मंसूराबाद चौराहे पर शुक्रवार दोपहर ट्रक चालक ने ओवरटेकिंग के विवाद में जमकर गुंडागर्दी की। फोन कर मंसूराबाद चौराहे पर आधा दर्जन बाइक सवार युवकों को बुला लिया और बोलेरो रोक ली। बोलेरो सवार पीलीभीत के सपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह और उनके साथ के तीन लोगों से मारपीट की गई। इसमें चालक और बीएसएफ जवान भी शामिल है। बचाव में बीएसएफ जवान ने फायर कर किया लेकिन गोली रिवाल्वर में ही फंस गई। इसके बाद सभी ने एक दुकान में घुसकर जान बचाई। सूचना पर नवाबगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने हमलावरों की एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


पीलीभीत के सपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, अकील अहमद, बीएसएफ जवान पंकज सिंह हाईकोर्ट आए थे। हाईकोर्ट से काम निबटाने के बाद बोलेरो से लौट रहे थे। नवाबगंज में रेरुआ चौराहे के पास उनकी बोलेरो के चालक का एक ट्रक चालक से ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। ट्रक चालक ने अपने मालिक को फोन कर दिया। इसके बाद आधा दर्जन युवकों ने मंसूराबाद चौराहे पर बाइक लगाकर बोलेरो रोक ली। बोलेरो में बैठे मलखान सिंह और उनके साथियों से मारपीट की जाने लगी। इस बीच पंकज सिंह ने रिवॉल्वर निकालकर फायर किया लेकिन गोली फंस गई।
विज्ञापन


हमलावर फिर पलटे और घेरने लगे। यह देख सपा जिलाध्यक्ष समेत सभी लोग एक दुकान में घुस गए लेकिन बोलेरो चालक फंस गया। दबंगों ने उसे लात-घूंसों से जमकर पीटा। इस बीच सूचना पर चौकी प्रभारी मंसूराबाद केके यादव फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस को देख हमलावर भागे। हमलावरों की एक बाइक छूट गई। पुलिस बाइक चौकी उठा ले गई। पुलिस को तहरीर देने के बाद सपा नेता चले गए। चौकी प्रभारी मंसूराबाद केके यादव ने बताया कि ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हुआ था। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed