{"_id":"576ae5214f1c1b5964b48de7","slug":"sonar-tricked-eat-up-millions-jewelery-jewelery-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनार को चकमा देकर ज्वेलरी शॉप से उड़ाए लाखों के जेवर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनार को चकमा देकर ज्वेलरी शॉप से उड़ाए लाखों के जेवर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के जीटी रोड के अनवर मार्केट स्थित ज्वेलरी की शॉप से बुधवार की शाम बाइक से आए युवक ने सोनार को झांसा देकर उसकी आंखों के सामने ज्वेलरी से भरी थैली पार कर दी। युवक के जाने के कुछ देर बाद सोनार को लुटे जाने की जानकारी हुई तो उसने शोर मचाया। हालांकि तब तक उचक्का अपने दूसरे साथी के साथ मौके से फरार हो गया था। मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई तो इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। भरे बाजार हुई घटना से घंटों अफरा-तफरी मची रही। देर रात तक घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।
कीटगंज निवासी सुधीर निषाद ने झूंसी के अनवर मार्केट के एक कंपलेक्स में गायत्री ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान खोल रखी है। रोज की तरह बुधवार की शाम को भी वह दुकान पर बैठा था। तकरीबन साढ़े पांच बजे बड़े बाल रखे और चश्मा लगाए एक युवक दुकान पर पहुंचा। उसने सुधीर ने आभूषण दिखाने को कहा। सोनार एक-एक कर युवक को आभूषए दिखाने लगा। इसी बीच शातिर युवक ने काउंटर के भीतर ज्वेलरी से भरा थैला उठाया और जेब में रख लिया।
उसमें तकरीबन तीन लाख रूपये के सोने के आभूषण थे। कुछ देर बाद युवक वहां से उठा और वहां से कुछ दूर दूसरी दुकान पर बाइक के साथ मौजूद अपने साथी के पास पहुंचा तथा फरार गया। शातिर युवक के जाने के कुछ देर बाद सोनार को लुटे जाने की जानकारी हुई तो उसने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में युवकों को आसपास तलाशा गया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई तो इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। हालांकि देर रात तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। घटना से मार्केट में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
तकरीबन माह भर पहले छतनाग रोड की ज्वेलरी की दुकान में भी शातिर उचक्कों ने ऐसे ही लाखों की लूट की घटना को अंजाम दिया था। शातिर उचक्के की करतूत दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद भी हुई थी। इसके बावजूद पुलिस उचक्के का सुराग नहीं लगा सकी। थाना क्षेत्र के नैका-महीन के सरायतकी कालोनी निवासी राजकुमार सोनी के छतनाग रोड स्थित कार्तिकेय ज्वेलर्स में 27 मई की शाम तकरीबन चार बजे बाइक से तीन युवक पहुंचे। उनमें से एक युवक ने सोने का ओम का लॉकेट मांगा। इस पर राजकुमार ने उसे सोने का लॉकेट दिखाया। 17 सौ रूपये में सौदा भी हुआ। राजकुमार ने युवक को सोने का लॉकेट दिया। इस पर युवक ने उसे पैसे निकालकर दिए। पर शातिर युवक ने रूपयों में बेहोश करने का केमिकल लगा रखा था। पैसे लेते ही राजकुमार कुछ देर के लिए अचेत हो गया। इसी बीच युवकों ने दुकान के काउंटर पर रखा तकरीबन डेढ़ लाख रूपये के आभूषण बांधा और फरार हो गए थे।
माह भर पहले छतनाग रोड स्थित ज्वेलरी शॉप और बुधवार को अनवर मार्केट की ज्वेलरी शॉप में लाखों के आभूषण पार करने वाला युवक लंबे वाला ही निकला। भुक्तभोगी सोनार सुधीर ने पुलिस को बताया कि झांसा देकर लाखों के आभूषण उड़ाने वाले युवक ने लंबे-लंबे बाल रखे हुए थे। चेकदार शर्ट के साथ धूपी चश्मा लगा रखा था। बातचीत भी बेहद ही शातिर तरीके से कर रहा था। माह भर पहले राजकुमार सोनी को बेहोश कर लाखों के आभूषण पार करने वाले युवक का हुलिया भी तकरीबन ऐसे ही था।