फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Solver gang busted in TET, three arrested

टीईटी में सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Mon, 19 Nov 2018 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Mon, 19 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
Solver gang busted in TET, three arrested
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 (टीईटी) में रविवार को सॉल्वर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए गए। इनके पास से 60 हजार नकद, पांच इलेक्ट्रानिक डिवाइस व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस भदोही निवासी सरगना की तलाश में जुटी है। वहीं प्रतापगढ़ में पट्टी स्थित रामराज इंटरमीडिएट कालेज में शिवगढ़ ब्लाक के सह समन्वयक महिला अभ्यर्थी को नकल कराते पकड़े गए।
विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बख्शी बांध शिवमंदिर के सामने मौजूद कुछ लोग अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रानिक डिवाइस उपलब्ध कराने की बात कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने वहां मौजूद तीन लोगों को पकड़ा। इनमें दो भाई शिवबहादुर व शिवशंकर निवासी हंडिया व नितीश कुमार निवासी भदोही शामिल हैं। इनके पास से 60 हजार नकद, पांच इलेक्ट्रानिक डिवाइस (स्पाई माइक), सात बैट्री, चार मोबाइल व दो अंकपत्र मिले। कड़ाई से पूछताछ में बताया कि उनके गिरोह का सरगना भदोही, ज्ञानपुर निवासी अविनाश पुत्र नंदलाल है, जो इस समय दिल्ली में रह रहा है। गिरोह ने 8-10 अभ्यर्थियों से 10-10 लाख में परीक्षा पास कराने का ठेका लिया था। इनसे एडवांस में 50-50 हजार रुपये लिए गए थे। बाकी की रकम परीक्षा पास हो जाने के बाद दी जानी थी। पकड़े गए तीनों सदस्यों ने बताया कि उनका काम स्पाई माइक सॉल्वरों को उपलब्ध कराना था। यह भी बताया कि उन्होंने भदोही के गोपीगंज स्थित गुलाबधर मिश्रा इंटर कॉलेज केंद्र पर परीक्षा दे रही शिक्षामित्र सुचिता देवी पत्नी घनश्याम बिंद निवासी करारी भटौली बरौत थाना हंडिया को भी स्पाई माइक उपलब्ध कराया था। इस सूचना पर भदोही क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि सरगना अविनाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर चार सॉल्वरों समेत सात अन्य लोगों को भी पकड़ा। इनमें से चार दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए, जबकि तीन नकल करते दबोचे गए। पुलिस देर रात तक उनसे पूछताछ में जुटी रही। कौशाम्बी के कोखराज में भी एक मुन्नाभाई पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed