{"_id":"572129634f1c1b4b30a9185d","slug":"sleeping-outdoor-innocent-got-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सो रही मासूम को अगवा कर रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर सो रही मासूम को अगवा कर रेप
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 28 Apr 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
गंगापार के उतरांव में महुआ कोठी के पास बुधवार देररात घर के बाहर सो रही छह साल को अगवा कर रेप का मामला सामने आया है। बच्ची को गायब देख घरवाले खोजबीन करने लगे। लगभग डेढ़ घंटे बाद किशोरी गांव के बाहर बदहवास में रोते हुए मिली। बच्ची को खून से लथपथ देख घरवालों की आंखों से आंसू निकल आए। घटना की सूचना उतरांव पुलिस को दी गई। बच्ची को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फूलपुर का एक युवक अपनी पत्नी और छह साल की बच्ची के साथ उतरांव के महुआ कोठी रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने आया था। बुधवार रात उसकी बेटी घर के बाहर सो रही थी। देर रात अंधेरे में बदमाश सो रही मासूम को अगवा कर ले गए। कुछ देर बाद घरवाले बाहर निकले तो चारपाई पर बच्ची को न देखकर सन्न रह गए। वे खोजबीन करने लगे। पुलिस कंट्रोल रूम को खबर दी गई। सूचना पाकर उतरांव पुलिस भी हरकत में आ गई। लगभग डेढ़ घंटे बाद बच्ची गांव से लगभग एक किमी दूर खेत में रोते हुए मिली। खून से लथपथ बच्ची को देखकर घरवाले रो पड़े। रोते हुए मासूम बच्ची ने पूरी कहानी बताई तो लोगों की रूह कांप गई। बच्ची क ो इलाज के लिए आनन-फानन में एसआरएन अस्पताल लाया गया। एसओ उतरांव वशिष्ठ यादव ने बताया कि घर के बाहर सो रही बच्ची क ो अगवा कर रेप का मामला सामने आया है। पूछताछ के बाद आरोपी की तलाश की जा रही।