फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sister fleeing from house attack with sword

घर से भाग रही बहन पर तलवार से हमला

Fri, 16 Jun 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 16 Jun 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
Sister fleeing from house attack with sword
हत्या
थाना क्षेत्र के पुरखीपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह घर से भागने पर आमादा छात्रा ने पिता और भाई से झगड़ा कर लिया। गुस्साए भाई ने उसे रोका और नहीं मानी तो तलवार से हमला कर दिया। घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर तलवार जब्त की है।
विज्ञापन


पुरखीपुर गांव में रहने वाले रघुनाथ खेती के सहारे परिवार का गुजारा करते हैं। उसकी तीन बेटियां और चार बेटे हैं। दो बेटियों का विवाह हो चुका है। सबसे छोटी बेटी 16 साल की अंतिमा ने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। वह गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे कपड़े समेत कुछ सामान बैग में लेकर निकल पड़ी। बूढे़ पिता रघुनाथ ने उसे रोकने का प्रयास किया मगर वह नहीं मानी और पिता से भी कहासुनी करने लगी। अंतिमा के भाई ज्ञान बहादुर को पता चला तो उसने भी रोकने का प्रयास किया लेकिन वह उससे भी उलझ गई।
विज्ञापन


इतने में ज्ञानबहादुर ने तलवार उठाकर अंतिमा पर हमला कर दिया। उसके हाथ की सभी उंगलियां कट गईं। गर्दन पर भी गहरा घाव हो गया। वह घायल होकर गिरी और तड़पने लगी। हल्ला मचा तो भीड़ जुट गई। खबर पाकर पुलिस पहुंची और आरोपी ज्ञानबहादुर को गिरफ्तार कर तलवार जब्त कर ली। पुलिस ने घायल अंतिमा को सोरांव सीएचसी पहुंचाया तो उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी युवक के खिलाफ पिता ने थाने में तहरीर दी है। हालांकि छात्रा के घर से भागने की कोशिश के बारे में परिवार के लोगों ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed