फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Siege in Sorond in search of second shooter

दूसरे शूटर की तलाश में सोरांव में घेरेबंदी

Fri, 25 May 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 25 May 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
Siege in Sorond in search of second shooter
इलाहाबाद क्राइम - फोटो : self
अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव हत्याकांड में दूसरे शूटर रईस की तलाश में गुरुवार को सोरांव समेत गंगापार के कई इलाकों में घेरेबंदी कर दबिश दी गई। अंजनी भी झूंसी का रहने वाला है। उसकी भी लोकेशन गंगापार के एक इलाके में आखिरी बार मिली थी। इस मामले में गिरफ्तार शूटर को साथ लेकर वाराणसी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने देर रात एक गांव में घेरेबंदी भी की थी।
विज्ञापन


एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की हत्या में शामिल शूटर रईस के गंगापार के सोरांव इलाके में होने की सूचना के बाद छापेमारी की गई। दरअसल, शमशाद को प्रतापगढ़ में पकड़ने के बाद पुलिस रईस के घर पहुंच गई थी, लेकिन वह नहीं मिला। उसके एक रिश्तेदार को पकड़कर पूछताछ की गई। पता चला कि उसने गंगापार के सोरांव में एक रिश्तेदार के घर पनाह ली है। रईस के रिश्तेदार को लेकर एसटीएफ गुरुवार को सोरांव पहुंची। स्थानीय पुलिस को भी साथ में लिया गया था। पकड़े गए शूटर विशाल प्रजापति को भी साथ लेकर रईस के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। एसटीएफ की टीम ने एक गांव में देर रात घेरेबंदी भी की थी। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि उसे पकड़ लिया गया है। हालांकि, इस बात की किसी ने पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि पुलिस शूटरों के काफी पास पहुंच गई है।
विज्ञापन


उधर, होटल मालिक प्रदीप जायसवाल के करीबी घनश्याम और अंजनी श्रीवास्तव को पकड़ने के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है। अंजनी शातिर अपराधी है। वह झूंसी का रहने वाला है। झूंसी समेत कई जगह पर उसकी तलाश में दबिश दी गई, हालांकि उसके दोनों मोबाइल बंद हैं। गंगापार इलाके में ही उसकी अंतिम लोकेशन मिली थी। पुलिस उसी आधार पर छापेमारी कर रही है। इस मामले में एसएसपी नितिन तिवारी से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन देर रात तक उनसे बात नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसटीएफ वाराणसी ने अधिवक्ता हत्याकांड से पर्दा उठा दिया है। इसकी सबसे बड़ी वजह रही शमशाद का पकड़ा जाना। दरअसल, घटना के दूसरे या तीसरे दिन से ही शमशाद पुलिस और एसटीएफ के संदेह के घेरे में आ गया था। पल्सर बाइक मिलने के बाद तो काफी कुछ साफ हो गया था। एसटीएफ वाराणसी के एक अधिकारी पहले प्रतापगढ़ में तैनात रहे हैं। सबसे पहले शमशाद के बारे में उनको ही लीड मिली। शमशाद के मिलने के बाद तमाम नाम  सामने आए और मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed