फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shot off travel agency operator

ट्रैवल एजेंसी संचालक को गोली मारी

Thu, 24 Aug 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 24 Aug 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
Shot off travel agency operator
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कल्याणी देवी गुरुद्वारे के पास रात साढ़े नौ बजे ट्रैवल एजेंसी संचालक राजेश गुप्ता (35) को गोली मार दी। घायल राजेश को आसपास लोग और परिवार वाले उपचार के लिए प्राइवेट वाहन से एसआरएन अस्पताल ले गए। गोली मारने की खबर से गुरुद्वारा और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अस्पताल और घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


मालवीय नगर निवासी राजेश रात करीब साढ़े नौ बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में घर के नजदीक कल्याणी देवी गुरुद्वारे के निकट उनको सतीश श्रीवास्तव और उनके साथी मिले थे। दोनों के बीच किसी प्रापर्टी के 10 लाख रुपये को लेकर विवाद हुआ। राजेश और उसके परिवार वालों का आरोप है कि इसी विवाद के कारण सतीश के साथ वाले व्यक्ति ने गोली चला दी।
विज्ञापन


जो कि राजेश के पेट में दाई ओर लगी। घटना स्थल पर गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तब वहां कोई नहीं था। खून से लथपथ राजेश को उपचार के लिए एसआरएन में दाखिल करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि एक्सरे रिपोर्ट में गोली नहीं दिखी है। ऐसे में सीटी स्केन कराया जा रहा है, जिससे कि पूरी तरह से पुष्टि हो जाए कि गोली पेट में धंसी है या नहीं। एसओ का यह भी कहना है कि हो सकता है गोली चली हो और उसके छर्रे लगे हो। यह सब जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना के मूल में रुपयों के लेनदेन का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed