{"_id":"5ad104d44f1c1b360b8b46b8","slug":"shopkeeper-dead-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी ने देने पर दुकानदार को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी ने देने पर दुकानदार को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Journalist Anjum Munir Raja shot dead
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के ओम गायत्री नगर में शुक्रवार को एक दुकानदार को गोली मार दी गई।आरोप है कि रंगदारी न देने के विरोध में वारदात को दो बदमाशों ने अंजाम दिया। घायल दुकानदार को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंकज मौर्य(25) पुत्र छोटे लाल ओमगायत्री नगर में रहता है। वह घर से कुछ दूरी पर संगम चौराहे के पास ही पान व मोबाइल रिचार्ज की दुकान चलाता है। परिजनों का आरोप है कि रोज की तरह शुक्रवार को भी पंकज दुकान पर था। आरोप है कि शाम करीब तीन बजे सलोरी का रहने वाला अंशू तिवारी उर्फ अभिषेक अपने एक अज्ञात साथी के साथ दुकान पर पहुंचा। बाइक से उतरकर दोनों सीधे पंकज की दुकान में घुस गए। आरोप है कि इसके बाद अंशू ने पंकज से रंगदारी के रुपये मांगे। पंकज ने विरोध किया तो उस पर तमंचा तान दिया। विरोध करने पर फायर कर दिया गया जिसमें एक गोली पंकज के हाथ में लगी। गोली लगते ही पंकज चीखा तो आसपास के लोग जुटने लगे। यह देख बदमाश भाग निकले। सूचना पर परिजन और कुछ देर बाद पुलिस पहुंची। इसके बाद पंकज को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम पुलिस ने घायल की तहरीर पर अंशू तिवारी और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।