फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shirdi Dham hotel suspicious death of lawyer

शिरडी धाम के होटल में वकील की संदिग्ध मौत

Mon, 02 Nov 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 02 Nov 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Shirdi Dham hotel suspicious death of lawyer
नैनी। चार दोस्तों के साथ शिरडी में साई बाबा के दर्शन के लिए गए अधिवक्ता अवधेश लाल श्रीवास्तव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार रात शिरडी से एक दोस्त ने यहां उनके पिता को फोन से सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। दोस्त ने हार्ट अटैक की बात कही लेकिन परिजनों को कत्ल का शक  है। रविवार रात अधिवक्ता के दोस्त उनका शव लेकर घर आए। फिर पिता ने नैनी थाने में हत्या का शक जताते हुए अर्जी दी।
विज्ञापन


नैनी एडीए कॉलोन ए वन ब्लाक में रहने वाले 45 वर्षीय अवधेश लाल श्रीवास्तव जिला अदालत में वकालत करते थे। परिवार में पत्नी शशि, तीन बेटियां काजल, खुशबू, वर्षा तथा एक पुत्र वैभव है। अवधेश 28 अक्तूबर को घूरपुर में बलापुर के विनोद कुमार समेत चार दोस्तों संग शिरडी धाम को रवाना हुए थे।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब ग्यारह बजे अवधेश के दोस्त विनोद ने यहां उनके पिता कुंवर बहादुर श्रीवास्तव को फोन किया। उनसे कहा कि होटल के बाथरूम में अवधेश की मौत हो गई है। वह बाथरूम गए थे। देर तक नहीं निकले तो दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर वह निर्जीव पड़े थे। उनके हाथ बाल्टी में थे जबकि सिर फर्श पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंह से खून निकला था। उन्हें दिल का दौरा पडा था इस खबर ने परिवार में हाहाकार मचा दिया। रविवार देर शाम अवधेश का शव गाड़ी में लेकर उनके दोस्त एडीए कॉलोनी स्थित घर पहुंचे। शव नीला पड़ गया था। गमगीन परिजनों ने कहा कि यह हत्या का मामला है। पिता कुंवर बहादुर ने नैनी थाने में विनोद और तीन अन्य के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed