फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shingling breaks in Jhansi Hinduism

झूंसी में शिवलिंग तोड़े जाने से भड़के हिंदूवादी संगठन

Wed, 04 Jul 2018 01:50 AM IST
इलाहाबाद, अमर उजाला
इलाहाबाद, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र की बसंत विहार कॉलोनी के पार्क में एक चबूतरे पर स्थापित किए गए शिवलिंग तोड़े जाने से मंगलवार की सुबह तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों के साथ ही विहिप, आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ता प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, सीओ के साथ धक्का-मुक्की की गई। प्रशासनिक अफसरों ने आनन-फानन दूसरा शिवलिंग मंगाकर स्थापित कराया, तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन



कालोनी के पार्क में तकरीबन चार साल पहले चबूतरे पर शिवलिंग तथा नंदी की मूर्ति की स्थापना की गई थी। पार्क में ही रोजाना आरएसएस की शाखा भी लगती है। रोज की तरह मंगलवार की सुबह आरएसएस कार्यकर्ता शाखा लगाने पार्क में पहुंचे तो शिवलिंग और नंदी की खंडित मूर्ति और टूटा चबूतरा देख हतप्रभ रह गए। शिवलिंग तोड़े जाने की सूचना फैली तो मौके पर विहिप और भाजपा के नेताओं का जमघट लग गया। वहीं झूंसी पुलिस के साथ-साथ सीओ दारागंज भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओं और सीओ दारागंज के बीच तीखी झड़प भी हुई। मौके पर एसडीएम फूलपुर सत्येंद्र शुक्ला, एडीएम और एसपी गंगापार सुनील कुमार भी पहुंचे तथा लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन



बाद में झूंसी पुलिस ने शहर से दूसरा शिवलिंग और नंदी की मूर्ति मंगाकर स्थापित कराया। लोगों का कहना था कि अराजकतत्वों ने देर रात शिवलिंग और नंदी की मूर्ति तोड़ने के साथ ही चबूतरे को भी ढहा दिया। इसके उलट झूंसी पुलिस का कहना है कि देर रात में पार्क में पहुंचे सांड़ों के झुंड ने चबूतरा तोड़ दिया। इस दौरान शिवलिंग भी खंडित हो गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि पार्क के सामने स्थित मकान में लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज में यह साफ दिख रहा है कि सांड़ों के झुंड ने शिवलिंग खंडित किया। इस दौरान विहिप जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीकांत उपाध्याय, अरुण कुमार मिश्र, झूंसी कोहना प्रधान पति अनिल यादव, सुनील सिंह, सत्येंद्र सिंह चंदेल, अश्विनी कुमार मिश्र, वरूण गिरि, धर्मानंद पांडेय समेत कालोनी के लोग भारी संख्या में मौके पर मौजूद रहे। लोगों ने अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed