फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Selling stolen bike gang arrested

बाइक बेचने वाला गिरोह धराया

Mon, 15 Dec 2014 01:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला इलाहाबाद Updated Mon, 15 Dec 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
Selling stolen bike gang arrested
इलाहाबाद।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच और मुट्ठीगंज थाने की पुलिस ने बाइक चोरों के बड़े गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने चोरी की 31 बाइक के साथ सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह सिविल लाइंस, कर्नलगंज, कीडगंज, मुट्ठीगंज, जार्जटाउन से बाइक उड़ाता था और आठ से 10 हजार रुपये में बेच देता था। गिरोह अपने ग्राहकों को किस्त की सुविधा भी देता था। पांच हजार रुपये पेशगी पर ही लोगों को 60 से 70 हजार रुपये की बाइक थमा दी जाती थी। पुलिस ने चोरी की जो 31 बाइक बरामद की हैं, उसमें से 30 हीरो होंडा की हैं। यह गिरोह बीटेक छात्रों की सरपरस्ती में चल रहा था। यह इलाहाबाद की सबसे बड़ी बरामदगी बताई जा रही है।

एसएसपी दीपक कुमार ने बाइक चोर मो. रईस (मांडा, मछुआंव कला), संदीप कुमार (मांडा, अछोला), पंचमलाल (मांडा, तिसेनतुलापुर), विजय कुमार (मांडा, अछोला), चिंतामणि (केशवपट्टी, मेजा), आकाश मसीह (म्योराबाद), कृष्णकांत (सिकरा कला, विंध्याचल) को रविवार को मीडिया के सामने पेश किया। यह गिरोह बीटेक छात्र पंचम लाल और विजय कुमार की सरपरस्ती में चल रहा था। बेंदो के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई करने वाले पंचम और विजय बाइक उड़ाते थे और बाकी के साथी इसे ठिकाने लगाने का काम करते थे। बाइक का फर्जी पेपर तैयार कर और नंबर बदलकर इसे ग्रामीण इलाकों में बेच दिया जाता था। खरीदारों को भी इस बात का होता था कि बाइक चोरी की है। चोर शनिवार रात बाइक को कीडगंज के एक कबाड़ी को सौंपने के लिए पुराने गऊघाट पुल के पास पहुंचे थे तभी सभी को दबोच लिया गया। कबाड़ी से सौदा ढाई लाख रुपये में तय हुआ था।

पंचम, विजय और संदीप के पास ऐसी चाभी थी, जिससे वह होरो होंडा की किसी भी मोटर साइकिल को खोल सकते हैं। तीनों ऑन डिमांड बाइक चुराते थे। जितनी मांग होती थी, उतनी ही बाइक उड़ाई जाती थी। इधर बीच गिरोह ने काफी बाइक उड़ाईं लेकिन खरीदार न मिलने पर इन्हें मेजा और मांडा में छिपा दिया गया था। बाइक को बरामद करने के काम में पुलिस पांच दिन से लगी थी। कुछ लोग पकड़े गए थे और कुछ बाइक को यमुनापार से ही बरामद किया गया था। हालांकि अब सारी बरामदगी शहर से ही दिखाई जा रही है। चोरों के पास से 35 चाभियां भी मिली हैं।

बीटेक छात्र पंचम और विजय में जबर्दस्त कंप्टीशन था। पढ़ाई में नहीं बल्कि बाइक चुराने में। पुलिस के मुताबिक पंचम एक बाइक को चुराता था तो उसी दिन विजय दो बाइक उड़ाता था। इस गिरोह ने शहर से सौ से अधिक बाइक चुराई हैं।

एसएसपी दीपक कुमार ने गिरोह पकड़ने वाली टीम के इंस्पेक्टर मनोज रघुवंशी, एसआई अजय सिंह, संजय सिंह, एसओ मुट्ठीगंज अशोक दुबे, एसआई राकेश कुमार तिवारी, कांस्टेबल अवधेंद्र तिवारी, जुलकर नैन, वेद तिवारी, उदय सिंह को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है। क्राइम ब्रांच के एसआई वीके सिंह को अलग से दो हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने मामले को खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed