फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Scotty rider teacher trodden by car , killed

स्कूटी सवार शिक्षिका को कार ने रौंदा, मौत

Mon, 12 Oct 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 12 Oct 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। तेलियरगंज में चुंगी के पास रविवार दोपहर बेकाबू कार ने स्कूटी में टक्कर मार दिया। कार टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका और उनका बेटा सड़क पर गिर गए। कार शिक्षिका को रौंदते हुए भाग निकली। सूचना पर पहुंची शिवकुटी पुलिस ने घायल शिक्षिका को अस्पताल ले गई और घरवालों को जानकारी दी। एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान शिक्षिका की मौत हो गई। शिक्षिका की मौत से घरवालों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


शांतिपुरम में रहने वाली शिक्षिका मोहिनी शुक्ला (30) पत्नी आनंद शुक्ला सोरांव के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका थीं। उनका मायका होलागढ़ के मुुकुंदपुर गांव में है। मोहिनी के माता-पिता भी शिक्षक  हैं। रविवार दोपहर मोहिनी स्कूटी से बहन के घर धूमनगंज जा रही थीं। उनका बेटा मेहुल भी साथ था। तेलियरगंज चुंगी के पास बेकाबू कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे दोनों स्कूटी से छिटक कर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन


कार शिक्षिका को रौंदते हुए भाग निकली। हादसे के बाद चुंगी के पास खलबली मच गई। आसपास के लोग पहुंचे तो शिक्षिका खून से लथपथ सड़क पर अचेत पड़ी थीं। शिक्षिका के सिर में गंभीर चोट थी, जबकि बेटे को मामूली जख्मी था। शिवकुटी पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। हादसे की खबर शिक्षिका के घर पहुंची तो परिजन अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान शिक्षिका ने दम तोड़ दिया। शिक्षिका की मौत से पति और बेटे का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed