फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Scorpio uncontrollable entered the store, the student's death

बेकाबू स्कार्पियो दुकान में घुसी, छात्र की मौत

Mon, 05 Dec 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 05 Dec 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Scorpio uncontrollable entered the store, the student's death
accident - फोटो : graphic
बांदा मार्ग पर यमुनापार के बारा इलाके में रविवार दोपहर बाइक सवार की गलती से जानलेवा हादसा हो गया। बाइक अचानक रुकने पर पीछे आ रही स्कार्पियो के ड्राइवर ने भी ब्रेक लगाई तभी पीछे से आ रही बस ने उसमें टक्कर मार दी। इसके  बाद स्कार्पियो बाइक समेत दो लोगों को टक्कर मारते हुए चाय की दुकान में जा घुसी। वहां मौजूद छात्र रोहित कनौजिया (21) की कुचलने से मौत हो गई। दो लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। लोगों ने स्कार्पियो और बस ड्राइवर को पकड़ लिया। चक्काजाम कर बस जलाने की कोशिश की गई। हालांकि, पुलिस नेे किसी तरह स्थिति संभाल ली। 
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब एक बजे की घटना है। शंकरगढ़ की तरफ से आ रहे बाइक सवार दीपक कुमार (47) ने बारा इलाके में सेंहुड़ा मोड़ के पास अचानक गाड़ी रोक दी। वहीं पीछे से आ रही स्कार्पियो के ड्राइवर ने भी तेजी से ब्रेक  लगाई तो उसमें पीछे से रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। स्कार्पियो बेकाबू होकर बाइक सवार दीपक (47) तथा सड़क किनारे खड़े मैजिक ड्राइवर गणेश कुमार (42) को चपेट में लेते हुए राजेंद्र केसरवानी की चाय-नाश्ता की दुकान में जा घुसी। दुकान पूरी तरह तबाह हो गई। वहां चाय पी रहे रोहित कनौजिया (21) को स्कार्पियो ने कुचल दिया। आसपास मौजूद लोग भागकर वहां आए। स्कार्पियो चला रहे उदय प्रताप समेत बाकी तीन लोगों को पकड़ लिया। वे सभी सुरक्षित थे। पुलिस भी पहुंच गई। घायल बाइक सवार नैनी निवासी दीपक और कौंधियारा के गणेश कुमार को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


दुकान में स्कार्पियो से कुचलकर रोहित की मौत हो गई थी। वह बवंधर गांव निवासी किसान झल्लर कनौजिया का पुत्र था। रोहित नैनी के एक कंप्यूटर इंस्टीटयूट में पढ़ाई करने जाता था। उसके परिजन भी आ गए। पुलिस ने स्कार्पियो चालक उदय प्रताप और बस ड्राइवर सुरेंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया। उदय प्रताप ने बताया कि वह अपने मित्र की शादी में मऊ गया था। वहीं से लौट रहा था तभी यह हादसा हो गया। गुस्साए लोगों ने मृतक के परिजनों को प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया। बस में भी आग लगाने की कोशिश की तो कई थानों से जुटी पुलिस फोर्स ने किसी तरह भीड़ को संभाला। आधे घंटे बाद पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बस और स्कार्पियो को पुलिस बारा थाने ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारा में बंवधर गांव निवासी झल्लर कनौजिया के चार पुत्रों में दूसरे नंबर का रोहित रोज नैनी में कंप्यूटर सेंटर में पढ़ाई करने जाता था। रविवार को भी वह घर से निकला था, तभी सेहुड़ा में दोस्त हंसराज मिला तो उसके साथ चाय की दुकान में बैठ गया। तभी यह हादसा हो गया। घर से निकलने के कुछ देर बाद इस अनहोनी की खबर मिली तो परिजनों को पहले भरोसा ही नहीं हुआ। वे मौके पर पहुंचे तो मालूम हुआ कि रोहित हकीकत में नहीं रहा। वे रोने-कलपने लगे। पिता झल्लर को लोगों ने संभाला। रोहित का दोस्त हंसराज भी उसे अपनी आंखों के सामने दम तोड़तेे देख बदहवास था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed