{"_id":"5761b6064f1c1b471e11bb27","slug":"robbers-looted-jewelery-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार लुटेरों ने आभूषण से भरा बैग लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार लुटेरों ने आभूषण से भरा बैग लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 16 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्सर सवार बेखौफ लुटेरों ने बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे शंकरढाल जैसे भीड़ वाले इलाके में एक आभूषण व्यवसाई के पुत्र से गहनों से भरा बैग लूट कर सनसनी फैला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे पुलिस को धता बताते हुए इलाहाबाद-मिर्जापुर मार्ग से शहर की तरफ भाग निकले। शंकरढाल से स्वदेशी कॉटन मिल तक दुकानों में लगे सीसीटीवी के जरिए बादमाशों के भागते हुए फुटेज को खंगालने में पुलिस जुटी है। घटना में आभूषण व्यवसाई नरेश जौहरी का पुत्र नीलकमल उर्फ ऋषि (13) को चोटें आई है। भुक्तभोगी आभूषण व्यवसाई के मुताबिक बैग में सोने-चांदी के लाखों रुपए कीमत के गहने मौजूद थे। इसके अलावा बिक्री के दस हजार कैश व महंगा मोबाइल बैग में रखा था। शंकरढाल में हुई इस बड़ी वारदात को अंजाम देकर लुटेरे बदमाशों ने इलाकाई पुलिस को हिलाकर रख दिया है।
नरेश जौहरी पुत्र स्व. राजाराम जौहरी की नैनी बाजार में सोने चांदी की दुकान है। रोज की तरह दुकान में रखे सोेने-चांदी के गहनों को एक बैग में रखकर नरेश अपने पुत्र नीलकमल उर्फ ऋषि के साथ दुकान बंद कर रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से शंकरढाल के करीब घर जा रहे थे। घर से नजदीक पहुंचते ही शंकरढाल तिराहे पर पल्सर सवार दो बदमाश हेलमेट पहने तेजी से पहुंचे और पीछे बैठे ऋषि के सिर पर किसी वजनी वस्तु से प्रहार कर बैग छीन लिया। खींचतान में ऋ षि बाइक से नीचे गिर पड़ा और बदमाशों की बाइक के साथ कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। जिससे उसे हाथ और सिर पर गहरी चोटें आई हैं। वारदात की सूचना पाते ही नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ऋषि को तत्काल सीएचसी चाका इलाज के लिए भेज दिया। इसके बाद वायरलेस पर वारदात की सूचना प्रसारित की गई। लेकिन लुटेरे तब तक फरार हो चुके थे। पुलिस के हाथ खाली रह गए। भुक्तभोगी नरेश जौहरी ने बताया कि इस तरह की वारदात शंकरढाल जैसे भीड़ वाले इलाके में अंजाम दिया गया। जहां आसपास स्थित ढाबों और चायपान की दुकानों में अक्सर अपराधियों का रात में जमावड़ा लगा रहता है। वहीं थाने के कुछ सिपाही भी इन जगहों पर दिखते रहते हैं। पिछले साल सेठी होटल में हुए वेटर की कत्ल का नामजद आरोपी भी इसी इलाके से पकड़ा गया था। यहां स्थित पुलिस बूथ भी बंद रहता है। इसबीच भुक्तभोगी की तहरीर पर अज्ञात पल्सर सवार दो बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वारदात के बाद नैनी बाजार के व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।