फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RJ was hurt by his decision to quit flirting

छेड़खानी से आहत आरजे ने लिया नौकरी छोड़ने का फैसला

Fri, 04 Nov 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 04 Nov 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
RJ was hurt by his decision to quit flirting
allahabad - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
छेड़खानी की रोज हो रही घटनाओं के बीच रेडियो स्टेशन रेड एफएम की आरजे निधि को भी शोहदों ने नहीं बख्शा। मंगलवार रात घर लौटते वक्त सिविल लाइंस में बाइक सवार तीन लड़कों ने स्कूटी पर जा रही आरजे निधि से छेड़खानी की। हालांकि पीछा करने पर शोहदे भाग गए, लेकिन इस घटना से आहत निधि ने आरजे की नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया। उन्होंने इस बारे में फेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट किया तो सैकड़ों प्रशंसकों समेत इलाहाबाद के डीएम ने फोन कर भरोसा दिया कि दोषी लड़के पकड़े जाएंगे, वह घबराएं नहीं और काम छोड़ने के बारे में नहीं सोचे।  
विज्ञापन


रेड एफएम के चर्चित कार्यक्रम यू टर्न की आरजे निधि मंगलवार रात करीब 8.30 बजे हॉट स्टफ चौराहा के निकट स्थित रेडियो स्टेशन से निकलकर हिम्मतगंज में अपने घर जा रही थीं तभी उनके साथ छेड़खानी का वाकया हुआ। वह पत्थर गिरजाघर के आगे बिशप जॉनसन स्कूल के सामने पहुंचीं तभी बाइक सवार तीन लड़के उनके बगल में आए। अश्लील शब्द कहते हुए उनसे छेड़खानी की। लड़कों की इस हरकत पर निधि ने स्कूटी से पीछा कर उनसे बाइक रोकने के लिए कहा। बाइक सवार दो अन्य लोगों ने भी शोहदों को खदेड़ लिया। इस पर घबराए लड़के पानी टंकी चौराहा पार कर  चौफटका की तरफ भाग गए। निधि पानी टंकी ओवरब्रिज पार कर अपने घर चली गईं।
विज्ञापन


निधि ने उसी रात अपने फेसबुक पेज पर इस घटना के बारे में में पोस्ट कर काम छोड़ने की बात लिखी तो सब सन्न रह गए। साथियों ने उन्हें मनाया। निधि के साथ हुए वाकये पर रेड एफएम पर बुधवार शाम खास प्रसारण हुआ जिसमें दूर-दूर से दर्जनों लोगों ने फोनकर एफएम नहीं छोड़ने का आग्रह किया। डीएम संजय कुमार और महिला थानाध्यक्ष अंशुल पांडेय ने भी निधि को फोनकर साहस बंधाया और भरोसा दिया कि दोषी लड़कों का पता लगाकर गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने पत्थर गिरजाघर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो स्कूटी पर निधि और बाइक सवार लड़के दिखे पर उनका हुलिया और बाइक का नंबर नहीं साफ हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘आरजे निधि ने व्यक्तिगत रूप से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है। मैंने एसपी सिटी और एसएसपी को मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के लिए कहा है। छेड़खानी करने वालों की सीजीटीवी फुटेज मिल गई है। उनकी पहचान की जा रही है। एसपी सिटी को व्यक्तिगत रूप से पूरी मामले की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।’ संजय कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed