फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   result joining letter

निरस्त परीक्षा का जारी किया फर्जी रिजल्ट

Thu, 09 Mar 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Thu, 09 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
result joining letter
इलाहाबाद
डाक विभाग की फर्जी वेबसाइट गढ़ कर शातिर अभ्यर्थियों को जाल में फंसा रहे हैं। ‘इंडिया रिजल्ट पोस्ट आफिस डॉट कॉम’ नाम से वेबसाइट बनाकर उसमें पोस्टमैन, मेलगार्ड और एमटीएस के पद का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इसमें चयनित अभ्यर्थियों से अंतिम चयन के लिए डेढ़ लाख तक की मांग की जा रही है। ताज्जुब बात यह कि इन पदों के लिए 27 सितंबर 2015 में परीक्षा कराई गई थी और बड़े पैमाने पर नकल एवं पर्चा आउट होने की शिकायत के बाद इसेे निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन


परीक्षा के निरस्त होने के साल भर बाद अब परीक्षार्थियों के पास फोन पहुंच रहा है। शातिर अपनी फर्जी वेबसाइट पर परीक्षार्थियों के लिखित परीक्षा में सफल होने का रिजल्ट डालकर उनसे डेढ़ लाख की मांग कर रहे हैं। परीक्षा में शामिल रहीं देवरिया की सुशीला तिवारी सात मार्च को प्रधान डाकघर स्थित डाक निदेशक के कार्यालय अपने चयन की बाबत इसकी जानकारी करने पहुंची। निदेशक के मौजूद नहीं होने पर वह लौट गईं लेकिन उनको यह जरूर पता चल गया कि निरस्त परीक्षा का कोई रिजल्ट नहीं जारी किया गया है। वेबसाइट भी फर्जी है।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में सुशीला तिवारी ने बताया कि वेबसाइट ‘इंडिया रिजल्ट पोस्ट आफिस डॉट कॉम’ पर इंडिया पोस्ट के नाम से बनाई गई साइट पर उनका रिजल्ट उपलब्ध है। अलग-अलग नंबर से उनके पास जब फोन आने लगे तो वह सशंकित हो गईं। सरकारी नौकरी के लिए बार-बार पैसा मांगे जाने से उनको संदेश उत्पन्न हुआ। बताया कि दिल्ली के नेहरू प्लेस से अलग-अलग नाम और मोबाइल नंबर से उनके पास पैसे की डिमांड आ रही है। उनसे अलग-अलग खाते में पैसा जमा करने को कहा जा रहा है। फोन करने वाले खाता नंबर के साथ आईएफएससी कोड भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी वेबसाइट के अंत में होता है ‘इन’
 डाक विभाग के निदेशक केके यादव का कहना है कि किसी भी सरकारी वेबसाइट के अंत में ‘इन’ लिखा होता है, इस वेबसाइट में अंत में ‘कॉम’ लिखा है। जिस वेबसाइट के अंत में ‘कॉम’ लिखा होता है, वह कामर्शियल वेबसाइट होती है। बताया कि इस भर्ती को पहले ही निरस्त किया जा चुका है। उनके पास भी इस संबंध में लोगों की ओर से जानकारी के लिए कई फोन आए हैं। जब तक अभ्यर्थी की ओर से इस संबंध में पुलिस में शिकायत नहीं की जाएगी, विभाग सीधे कोई कार्रवाई नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed