{"_id":"582b60534f1c1b39298fdffc","slug":"rape-in-kaushambi-charwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे की नोक पर किशोरी से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे की नोक पर किशोरी से दुराचार
कौशाम्बी
Updated Wed, 16 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा इलाके में मंगलवार की सुबह खेत गई किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने तमंचे की नोक पर दुराचार किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। आरोप है कि शिकायत करने थाने पहुंचे पिता को पुलिस ने डांटकर भगा दिया। दोपहर में पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार की सुबह खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा पड़ोस का युवक उसे जबरन अरहर के खेत में खींच ले गया। आरोपी ने कनपटी पर तमंचा सटा कर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह युवक के चंगुल से छूटी किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती बताई तो परिजन सन्न रह गए। पीड़िता के पिता का आरोप है कि शिकायत लेकर वह थाने पहुंचा तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय न मिलने पर भुक्तभोगी पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने चरवा कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।