फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rakesh Gupta, who took a job in the RPF

रुपये लेकर आरपीएफ में नौकरी दिलाने वाला आया पकड़ में

Fri, 21 Jul 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 21 Jul 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Gupta, who took a job in the RPF
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
आरपीएफ में नौकरी दिलाने के नाम पर एक फर्जी असिस्टेंट कमांडर (सहायक सुरक्षा आयुक्त) बृहस्पतिवार को जानसेनगंज के एक होटल से पकड़ा गया। आरोप है कि उसने आरपीएफ में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 युवकों से रुपये भी वसूले। गिरफ्तारी के वक्त उसने आरपीएफ की वर्दी भी पहन रखी थी। इलाहाबाद जंक्शन की आरपीएफ द्वारा लिखापढ़ी के बाद आरोपी युवक जीआरपी को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


दरअसल बृहस्पतिवार को जुवैर निवासी पलवल हरियाणा, विनीत कुमार सिंह निवासी जौनपुर जंक्शन स्थित आरपीएफ पोस्ट पर आए। दोनों युवक आरपीएफ कमांडर आरके सिंह के बारे में पूछताछ करने लगे। यहां इस नाम का कोई अफसर न होने की बात कही गई। इस पर युवकों ने बताया कि संबंधित व्यक्ति जानसेनगंज स्थित एक होटल में रुका हुआ है। यह सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम दोनों युवकों को लेकर संबंधित होटल पहुंच गई।
विज्ञापन


वहां राकेश कुमार सिंह निवासी बक्सर को एक रूम से पकड़ा गया। पूछताछ की गई तो उसने कबूला कि वह आरपीएफ में नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से रुपये वसूलता है। आरपीएफ के जंक्शन प्रभारी पीके राणा के मुताबिक राकेश ने 20 लोगों से 50-50 हजार रुपये की डिमांड की थी। तकरीबन दो लाख रुपये उसने युवकों से वसूल भी लिए थे। उसने यहां 20 लोगों को टेस्ट देने के लिए बुलाया था। इसके लिए वह वर्दी लेकर भी आया था। फिलहाल लिखापढ़ी के बाद उसे जीआरपी इलाहाबाद को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed