{"_id":"577186654f1c1ba32c79acf5","slug":"railway-police-rescued-couple-from-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे पुलिस ने दंपति को ट्रेन में लुटने से बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे पुलिस ने दंपति को ट्रेन में लुटने से बचाया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 28 Jun 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन स्थित रेलवे पुलिस की तत्परता से सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता और उनकी पत्नी को ट्रेन में लूटने में जहरखुरान नाकाम रहे। बदमाशों ने ट्रेन की एसी बोगी में इस बुजुर्ग दंपति को बातों में उलझाकर नशीला बिस्किट खिला दिया लेकिन उनके बेसुध होने पर वे सामान ले जाते इससे पहले ही खबर पाकर पहुंची रेलवे पुलिस पहुंच गई। बुजुर्ग दंपति का अस्पताल में इलाज कराने के बाद उनका सामान भी वापस किया।
नई दिल्ली में लाजपत नगर निवासी हरिकिशन लाल झाबड़ा सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते हैं। वह एक हफ्ते की छुट्टी पर पत्नी सोना छाबड़ा के साथ 25 जून को नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस की एसी-टू बोगी में दार्जिलिंग के लिए रवाना हुए थे। उनके सामने की बर्थ पर 22-23 साल के दो युवक बैठे थे जो दिल्ली से ट्रेन रवाना होने के बाद उनसे बातचीत करने लगे। बातों में ही उन दोनों ने हरिकिशन और उनकी पत्नी सोना को चाय के साथ नमकीन-बिस्किट खिला दिया। बिस्किट में नशीली दवा मिली थी जिससे इलाहाबाद पहुंचने तक दंपति बेहोश हो गए। जहरखुरानों का इरादा था कि इलाहाबाद जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही वे दंपति के तीनों बैग उठाकर भाग जाएंगे, लेकिन रेलवे पुलिस को ट्रेन से ही सूचना मिल गई थी। ट्रेन पहुंची तो जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह पुलिस दल के साथ पहुंच गए, जिससे जहरखुरानों की मंशा नहीं पूरी हो सकी। बेसुध दंपति को अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। उनके बैग थाने में सुरक्षित रख दिए गए। सोमवार को पूरी तरह स्वस्थ होने पर दंपति को थाने लाया गया। उन्होंने बैग खोलकर चेक किया जिसमें 30 हजार रुपये, एप्पल का महंगा मोबाइल, लैपटॉप समेत गहने और सभी सामान यथावथ थे। दंपति ने रेलवे पुलिस की तत्परता और सहयोग की सराहना की। थाना प्रभारी मनोज सिंह ने दंपति के लिए दिल्ली के ट्रेन टिकट की व्यवस्था भी की।