फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   property dealer

प्रापर्टी डीलर ने घर में लगा ली फांसी

Fri, 07 Oct 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 07 Oct 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
property dealer
क्राइम
 सिविल लाइंस के इलाके में गुरुवार सुबह एक प्रापर्टी का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूल रहा था। आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो मामले की सूचना सिविल लाइंस पुलिस को दी। पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्रापर्टी डीलर की पत्नी दो दिन पहले बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। वह घर में अकेले था। इसी तनाव में ऐसा कदम उठाया है। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस में स्ट्रेची रोड पर रहने वाले राकेश कुमार उर्फ ध्रुव केशरवानी (50) प्रापर्टी डीलर थे। उनकी पत्नी ऊषा देवी दो दिन पहले दोनों बेटों और बेटी को लेकर मायके चली गई। ध्रुव घर में अकेले था। पत्नी के मायके जाने से वह काफी परेशान चल रहा था। बुधवार रात प्रापर्टी डीलर ने घर में चादर का फंदा बनाकर पंखे के चुल्ले में फांसी लगा ली। पड़ोसियों की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। पुलिस की सूचना पर मायके से पत्नी भी रोते बिलखते पहुंची। पुलिस के मुताबिक घरेलू कलह से परेशान होकर प्रापर्टी डीलर ने सुसाइड किया है। वहीं ध्रुव की मौत से पत्नी और तीनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed