फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pre-MP steals in gas godown

पूर्व सांसद के गैस गोदाम में चोरी

Fri, 11 Aug 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 11 Aug 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
Pre-MP steals in gas godown
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सपा के पूर्व सांसद शैलेंद्र के गैस गोदाम की दीवार फांदकर चोरों ने दो कमरों से लाखों का माल उड़ा दिया। चोरों ने इतनी सफाई से काम को अंजाम दिया कि गोदाम में सो रहे दो सुरक्षा गार्डों को भनक तक नहीं लगी। सुबह जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची। पूर्व सांसद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसएसपी और एसपी सिटी से क्षेत्र में गश्त न होने की शिकायत की गई है।
विज्ञापन


सपा के पूर्व सांसद शैलेंद्र का आवास सुलेम सराय के धर्मवीर गली में है। नेहरू पार्क मोड़ से तकरीबन आधा किलोमीटर अंदर अग्रिम और इंदिरा गैस एजेंसी के नाम से गैस गोदाम है। गोदाम परिसर में ही पूर्व सांसद ने रहने के लिए तीन कमरे बनवाए हैं। वहां हमेशा दो सुरक्षाकर्मी भी रहते हैं। बुधवार की रात चोर गैस गोदाम की दीवार फांदकर अंदर घुसे। उन्होंने एक कमरे में रखे, एलईडी बल्ब बर्तन, पंखे, हाईमास्ट लाइट और दो कंप्यूटर समेत सभी सामान चुरा लिए। अंदर तीन वेस्टर्न बाथरूम बने हुए थे। तीनों बाथरूम की सभी टोटियां और गीजर चोर खोल ले गए थे। आफिस के कमरे का ताला तोड़ने का उन्होंने प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। सुबह जब सुरक्षा गार्डों को जानकारी हुई तो उन्होंने पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार और उनके भाई पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना को जानकारी दी। दोनों तुरंत मौके पर पहुंचे। एसएसपी आनंद कुलकर्णी और एसपी सिटी को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि पूर्व सांसद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


सपा के पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से पुलिस की गश्त लगभग खत्म हो गई है। क्षेत्र में नशेड़ियों का आतंक हो गया है। अगर सपा के राष्ट्रीय नेता का घर सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या हाल होगा। उन्होंने गश्त न होने की शिकायत एसएसपी से भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
धूमनगंज के नीम सराय इलाके में रहने वाले सौरभ राज सिंह अधिवक्ता हैं। उनके पिता सत्येंद्र सिंह रिटायर्ड दरोगा हैं। सात अगस्त को सौरभ गांव गए थे। आठ को वापस आए तो देखा ताला टूटा है। चोर लैपटाप, एलईडी टीवी, मंगलसूत्र, लाखों के गहने और 25 हजार नकद चोरी कर लिया। नौ अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed